बिहार: जमुई में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: बिहार के जमुई जिले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार गांव की है. हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि युवक जब रविवार रात अपने खेत की ओर से जा रहा था. उसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के जमुई जिले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार गांव की है. हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि युवक जब रविवार रात अपने खेत की ओर से जा रहा था. उसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं, सोमवार सुबह युवक के शव को बरामद किया गया है. मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार गांव निवासी मोहम्मद नासिर महरूम के पुत्र मोहम्मद शमीम के रूप में की गई है.

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब आठ बजे युवक अपने खेत की ओर जा रहा था. पहले से घात लगाए अपराधियों ने युवक की हत्या कर दी है. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए है. वहीं, मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. हत्या की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. साथ ही मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: बिहार बोर्ड के परीक्षा पैटर्न को अपनायेंगे यूपी समेत 12 राज्य, पूछा- कैसे लेते हैं एक्जाम..
पुलिस मामले की जांच में जुटी

सोमवार सुबह ग्रामीण खेत में टहलने गये थे. इसी दौरान उन्होंने शव को खेत में पड़ा हुआ देखा. मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में आवेदन दिया है. टाउन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया है कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है. साथ ही अपराधियों की तलाश की जा रही है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार: मजदूरों को लग चुकी थी सुल्तानगंज -अगुवानी पुल गिरने की भनक, सतर्क होने की वजह से टला बड़ा हादसा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन