Bihar: गया में दबंगों ने महिला पर बरपाया कहर…महिला को डायन बताकर की निर्मम पिटाई

Updated:
विज्ञापन
Bihar: गया में दबंगों ने महिला पर बरपाया कहर…महिला को डायन बताकर की निर्मम पिटाई

रामपुर थाने में पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि मुहल्ले के रहनेवाले दबंग तीन भाइयों ने उस पर डायन का आरोप लगाकर मारपीट की

विज्ञापन

बिहार के गया जिले में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद अंधविश्वास की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. गुरुवार को भी ऐसा ही मामला जिले के इमलियाचक-हाउसिंग बोर्ड मुहल्ले से सामने आया. जहां, एक महिला पर डायन का आरोप लगाकर आस पास के रहने वाले तीन दबंगों ने पिटाई कर दी. इस मारपीट के दौरान महिला को काफी गंभीर चोटे आई है. महिला के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरु कर दी है.

क्या है मामला

रामपुर थाने में पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि मुहल्ले के रहनेवाले दबंग तीन भाइयों ने उस पर डायन का आरोप लगाकर मारपीट की. साथ ही ईंट से भी हमला कर दिया. इसकी सूचना मिलने पर आस पास के लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच गई. लेकिन इससे पहले ही वहां से तीनों फरार हो गए थे. रामपुर थानाध्यक्ष ने पीड़िता के बयान पर इमलियाचक-हाउसिंग बोर्ड मुहल्ले के रंजन पासवान, रवि पासवान व सन्नी पासवान के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन