Bihar News : मां को पूरी सैलरी देने से नाराज थी पत्नी, गुस्से से रेत दिया पति का गला

घटना के बाद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी.
आरा. मां को अपनी पूरी कमाई सौंप देना एक बेटे के लिए जानलेवा हो गया. मां को पूरी सैलरी सौंप देने से नाराज पत्नी से पति की गला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना मंगलवार रात की है.
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात नवादा थाना क्षेत्र के न्यू शीतल टोला मोहल्ले में पैसे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. पत्नी का कहना था कि पति की कमाई उसे मिलनी चाहिए, जबकि पति अपनी पूरी कमाई अपनी मां के हाथ में दे देता था.
देर रात इसी बात को लेकर पति-पति में झगड़ा शुरू हुआ. झगड़ा इतना बिगड़ गया कि सनकी पत्नी ने धारदार हथियार से पति का गला रेत दिया. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गये. वहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
पति का नाम मिथलेश ठाकुर बताया जा रहा है. मिथिलेश ठाकुर की मां ने बताया कि उनका बेटा अपनी कमाई पत्नी को नहीं देकर उनको देता था. इस कारण से पत्नी अक्सर नाराज रहती थी. इस बात पर कई बार पति पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था, लेकिन फिर भी उनका बेटा अपनी कमाई मां को ही देता था.
घायल मिथिलेश ठाकुर ने भी अपने बयान में कहा है कि मेरी कमाई पर मेरी मां का ही हक है. वो इस घर की मुखिया है और वह पैसा उन्हीं को ही देगा. उसने बताया कि मंगलवार को जब घर खर्च का पैसा अपनी मां को दे रहा था. तभी पत्नी आयी और महीने की पूरी कमाई उसे देने के लिए कहने लगी. इस पर मैंने कहा कि मां घर की अभिभावक है.
मेरी पत्नी हमेशा इसका विरोध करती थी, कल भी वो इसका विरोध करने लगी. इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से तीखी नोकझोंक हुई. देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गयी. जिसके बाद पत्नी ने धारदार हथियार से माराकर उसे जख्मी कर दिया. घटना के बाद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी. अब तक किसी प्रकार की शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




