Bihar News: दामाद को नशा करने से रोका, तो सास-ससुर को जला कर मार डाला, पांच वर्षीय बेटा भी झुलसा

Bihar News: पिता की इस करतूत से अपने नाना-नानी के साथ सोया हुआ पांच साल का आदित्य भी झुलस गया. घटना के बाद बच्चा सहित वृद्ध दंपती को पहले इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.
भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के एकचारी दियारा में रहनेवाले वृद्ध दंपती को अपने दामाद को नशा करने से मना करना महंगा पड़ गया. नशेबाज दामाद ने रविवार देर रात अपने सास-ससुर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. पिता की इस करतूत से अपने नाना-नानी के साथ सोया हुआ पांच साल का आदित्य भी झुलस गया. घटना के बाद बच्चा सहित वृद्ध दंपती को पहले इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.
रोज नशे में धुत हो हंगामा करता था मनोज
बेटी लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि चार दिन पहले पति मनोज मंडल के साथ मायके अायी थी. मनोज हर दिन नशे में हंगामा कर उसके व पिता सुरेश मंडल और मां कलावती देवी के साथ मारपीट करता था.
रविवार की रात माता-पिता ने मनोज काे डांट-डपट कर भगा दिया. देर रात वह डब्बे में पेट्रोल लेकर घर आया और कमरे में सोये मां-पिता पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. इस दौरान उनका पांच साल का बेटा आदित्य भी झुलस गया.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










