ePaper

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे बिहार के इन 13 जिलों के खेल भवन, एसी और सीसीटीवी सहित...

Updated at : 26 Jul 2025 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
खेल प्रतिभाओं के लिए आधुनिक सुविधा

खेल प्रतिभाओं के लिए आधुनिक सुविधा

Bihar News: भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के 13 जिलों में निर्मित खेल भवन समेत व्यायामशालाओं को अब और अत्याधुनिक किया जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से मंजूरी दी दी गई है.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के 13 जिलों में निर्मित खेल भवन समेत व्यायामशालाओं को अब और अत्याधुनिक किया जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से मंजूरी दी दी गई है. जानकारी मिली है कि भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित खेल भवन में यह कार्य बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड (बीएसबीसीसीएल), पटना द्वारा कराया जायेगा.

ठेका एजेंसी की बहाली प्रक्रिया शुरू

वहीं, भागलपुर खेल भवन में अब साइनेज लगाये जायेंगे. जबकि भवन को वातानुकूलित बनाने के लिए एसी भी लगेगा. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे, बिजली की आपात स्थिति से निपटने के लिए जेनसेट और नियमित संचालन के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध भी किया जायेगा. इन तमाम कार्यों को पूरा करने के लिए बीएसबीसीसीएल की ओर से ठेका एजेंसी बहाली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बता दें कि इन सभी जिलों के खेल भवनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा, ताकि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और फिटनेस के लिए एक बेहतर वातावरण मिल सके.

21 अगस्त को खुलेगा टेंडर

जानकारी मिली है कि 21 अगस्त को टेंडर खुलेगा. अतिरिक्त कार्यों पर करीब 4.99 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे और इसके लिए निविदा प्रक्रिया जारी कर दी गयी है. वहीं, इच्छुक एजेंसियों के लिए टेंडर भरने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय की गयी है, जबकि तकनीकी बिड 21 अगस्त को खुलेगी. इसके बाद फाइनेंसियल बिड खोलकर योग्य एजेंसी का चयन होगा. चयनित एजेंसी को यह कार्य दो महीने में पूरा करना होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन जिलों में भी होंगे अतिरिक्त कार्य

जानकारी के अनुसार भागलपुर के अलावा जिन अन्य जिलों में खेल भवन सह व्यायामशालाओं में अतिरिक्त कार्य कराये जायेंगे, उसमें रोहतास, भोजपुर, पटना, गया, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय, जमुई, खगड़िया और बांका भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें: भागलपुर में पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा, SI और DSP समेत सभी ने ऐसे बचाई जान

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन