ePaper

पटना जंक्शन के ऑटो स्टैंड की बदलेगी जगह, स्टेशन में पिक और ड्रॉप के लिए नई व्यवस्था, जानें बदलाव की वजह

Updated at : 08 May 2023 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
पटना जंक्शन के ऑटो स्टैंड की बदलेगी जगह, स्टेशन में पिक और ड्रॉप के लिए नई व्यवस्था, जानें बदलाव की वजह

Bihar News: पटना ऑटो स्टैंड की जगह में बदलाव होने जा रहा है. इसे मल्टी मॉडल हब के पास शिफ्ट करने का प्लान है. साथ ही मल्टी स्टोरी पार्किंग को नये सिरे से संचालित होने की बात सामने आ रही है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना ऑटो स्टैंड की जगह में बदलाव होने जा रहा है. इसे मल्टी मॉडल हब के पास शिफ्ट करने का प्लान है. साथ ही मल्टी स्टोरी पार्किंग को नये सिरे से संचालित होने की बात सामने आ रही है. इसके अलावा बुद्ध मार्ग को जोड़ने वाली मल्टी लेवल पार्किंग वाले रोड का चौड़ीकरण भी किया जाएगा. स्टेशन के करीब 10 जगहों पर आधुनिक टॉयलेट और युरिनल बनेगा. पटना ऑटो स्टैंड को शिफ्ट करने के बाद लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है.

लोगों को जाम से मिलेगी राहत

जंक्शन के पास जाम एक बड़ी परेशानी है. इससे अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. चौक के दोनों ही ओर चिरैयाटाड़ से लेकर जीपीओ गोलंबर तक के विकास के लिए नई व्यवस्था का प्लान तैयार हुआ है. इस इलाके में लोगों को बड़े पैमाने पर जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है. इसी कारण शासन स्तर पर फैसला लिया गया है. बताया जा रहा है कि यहां बड़ी बसों के परिचालन पर रोक लगा दी जाएगी.

Also Read: बिहार में साल भर के अंदर 5000 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, हादसे की वजह जानिए
अतिक्रमण को हटाने का काम जारी

गौरतलब है कि पटना जंक्शन के आसपास के इलाके में अतिक्रमण को हटाने के काम को शुरू कर दिया गया है. अतिक्रमण की पहचान करने के बाद इसे हटाया जा रहा है. वहीं, दूबारा कब्जा नहीं हो इसके लिए फ्लाईओवर के नीचे कैंप का निर्माण किया जा रहा है. इसके जरिए पुलिस बल के साथ ही नगर निगम की टीम अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेगी. स्टेशन को आधुनिक तौर पर जोड़ने के मकसद से सव-वे भी बन रहा है. महाविर मंदिर के बगल में सब-वे के इंट्री के साथ ही एक्जिट के पास बढ़िया और एडवांस सिक्यूरिटी सिस्टम बनाया जाएगा.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: पटना के बापू टावर में देख सकेंगे गांधी जी से जुड़ी ये खास चीजें, ईंट नहीं बल्कि तांबे की होगी दीवारें…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन