बिहार के गोपालगंज निवासी एडीजीपी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर...

Updated at : 19 Jul 2020 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के गोपालगंज निवासी एडीजीपी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर...

पटना: मणिपुर पुलिस में एडीजीपी (लॉ ऐंड ऑर्डर) के पद पर तैनात 1992 बैच के आइपीएस अरविंद कुमार ने शनिवार को खुद को गोली मार ली, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये. वह मूल रूप से गोपालगंज जिले के रहनेवाले हैं. इसकी सूचना मिलने पर बिहार कैडर के सीनियर आइपीएस अफसर सकते में आ गये़.

Also Read: Coronavirus In Bihar: पीएमसीएच अब होगा कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल, इन जिलों में भी किए गए विशेष इंतजाम…

जानकारी के मुताबिक एडीजीपी ने इंफाल में स्थित मणिपुर राइफल्स कॉम्प्लेक्स में सरकारी आवास पर सर्विस बंदूक से खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की़.अरविंद कुमार के बैचमेट बिहार कैडर के एक आइपीएस ने बताया कि इस मामले में क्या कहे़ं घटना बहुत ही दुखद है. कुछ बोले नहीं बन रहा़.

उनको बस इतनी जानकारी थी कि घायल अरविंद कुमार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अरविंद कुमार नयी दिल्ली में आइबी में संयुक्त निदेशक के तौर पर सेवा देने के बाद इस साल के शुरू में अपने मूल कैडर में वापस लौटे थे़. उनके पास सशस्त्र पुलिस का प्रभार था़. 12 दिन पहले कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी. खुद के गोली मारने की घटना से अधिकारी दुखी हैं.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन