Bihar News: पटना में RJD कार्यालय का कनेक्टिंग रोड बंद कराने पर विवाद, गुस्से में लाल जगदानंद सिंह ने दे दिया बड़ा बयान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Feb 2021 6:12 PM
Bihar News: पटना (patna) के पहले स्मार्ट रोड कहे जाने वाले वीरचंद पटेल पथ पर स्थित आरजेडी कार्यालय (RJD Office) के पास कट को बंद करने को लेकर विवाद हो गया. भारी यातायात को देखते हुए संपर्क पथ और मुख्य पथ को जोड़ने वाले कट को बंद करने की कवायद पर राजद ने कड़ी आपत्ति दर्ज करायी है. राजद के एतराज के बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है.
Bihar News: पटना (patna) के पहले स्मार्ट रोड कहे जाने वाले वीरचंद पटेल पथ पर स्थित आरजेडी कार्यालय (RJD Office) के पास कट को बंद करने को लेकर विवाद हो गया. भारी यातायात को देखते हुए संपर्क पथ और मुख्य पथ को जोड़ने वाले कट को बंद करने की कवायद पर राजद ने कड़ी आपत्ति दर्ज करायी है.
राजद के एतराज के बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है. कट बंद कर रहे ठेकेदारों पर राजद कार्यकर्ता जम कर बरसे. अंत में काम बंद कर दिया गया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि जब बाकी पार्टियों के कार्यालय के सामने के कट को बंद नहीं किया गया है, तो राजद दफ्तर के सामने के इस रास्ते को क्यों बंद किया जा रहा है.
कहा कि इसका राजद सख्ती से विरोध करेगा. कनेक्टिंग रोड बंद नहीं करने दिया जायेगा. यह समूचा घटनाक्रम मंगलवार की सुबह का है. इधर निर्माण काम में लगे ठेकेदार ने कहा कि सरकारी इंजीनियर के आदेश पर ऐसा किया जा रहा था. फिलहाल हमने काम बंद कर दिया है.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










