बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी, फोन पर बादल आने से पहले मिलेगी बारिश की सूचना
एआई फोटो
Bihar News: बिहार के किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बेहद खास फैसला लिया गया है. अब आसमान में बादल आने से पहले ही फोन पर किसानों को बारिश की सूचना मिल जाएगी. केंद्र सरकार ने मोबाइल से मानसून की सूचना भेजने के लिए बिहार समेत 16 राज्यों को सेलेक्ट किया है.
Bihar News: (पटना से मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट) अब बादल आने से पहले ही किसानों के मोबाइल पर मानसून की दस्तक पहुंच जायेगी. खेती की तैयारी, बुआई का समय और बारिश की आहट की जानकारी किसानों को पहले से मिल सकेगी. केंद्र सरकार ने खरीफ मौसम 2026 के लिए बिहार समेत 16 राज्यों में मानसून आगमन पूर्वानुमान संदेश भेजने की योजना शुरू की है.
आपके शहर में
केंद्र सरकार ने राज्यों में भेजा लेटर
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इस संबंध में राज्यों को लेटर भेजा है. भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के सहयोग से किसानों को मोबाइल मैसेज के जरिए बताया जाएगा कि मानसून कब पहुंचने वाला है और खेती की तैयारी कैसे करनी है. पिछले साल इस पहल का अच्छा असर देखने को मिला था.
13 राज्यों में 3.8 करोड़ को मिली थी सूचना
साल 2025 में 13 राज्यों के करीब 3.8 करोड़ किसानों तक ऐसे मैसेज पहुंचाए गए थे. अब इसे और बड़ा रूप देते हुए 16 राज्यों में लागू किया जा रहा है. बिहार भी इसमें शामिल है. केंद्र सरकार का कहना है कि सही समय पर जानकारी मिलने से किसान समय से खेत तैयार कर सकेंगे, बीज और खाद की व्यवस्था कर सकेंगे और बुआई में देरी से होने वाले नुकसान से बच सकेंगे. किसानों तक यह मैसेज पीएम किसान डाटाबेस के जरिए मोबाइल पर भेजे जायेंगे.
लोकल लैंग्वेज में भेजी जाएगी जानकारी
खास बात यह है कि मैसेज लोकल लैंग्वेज में होंगे, ताकि गांव के किसान भी आसानी से समझ सकें. राज्यों से जिला स्तर तक इस जानकारी को फैलाने को कहा गया है. अब किसान सिर्फ आसमान देखकर ही नहीं, मोबाइल देखकर भी मानसून का इंतजार करेंगे.
Also Read: मुंबई, दिल्ली, चेन्नई समेत इन शहरों में जाना हुआ महंगा, फ्लाइट के किराए में दोगुना इजाफा, जानें रेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए