ePaper

बिहारः हाजीपुर में गांधी सेतु पर ऑटो ने पिकअप में मारी टक्कर, आधा दर्जन यात्री जख्मी

Updated at : 21 Jun 2023 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारः हाजीपुर में गांधी सेतु पर ऑटो ने पिकअप में मारी टक्कर, आधा दर्जन यात्री जख्मी

हाजीपुर में हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गयी. भीषण जाम लगने से पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और हादसे में जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए पटना भेजा गया.

विज्ञापन

हाजीपुर. गांधी सेतु के 18 नंबर पाया के समीप बुधवार की सुबह हाजीपुर से पटना की ओर जा रहे तेज रफ्तार टेंपो ने पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में ऑटो पर सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए पटना भेजा गया. वहीं इस हादसे के बाद गांधी सेतु पर भीषण जाम लग गया. गंगाब्रिज थाना की पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन को टोचेन कर गंगा थाना पर ले आयी.

जानकारी के अनुसार गांधी सेतु के पाया नंबर 18 के समीप एक पिकअप वैन खराब हो गयी थी. पिकअप वैन के चालक ने उसे पुल पर साइड में खड़ी दी थी. इसी दौरान बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब हाजीपुर से पटना की ओर जा रही तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पिकअप वैन के पिछले हिस्से से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं इस घटना में आधा दर्जन से यात्री जख्मी हो गये.

हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गयी और भीषण जाम लग गया. हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पटना भेजा गया. हादसे की सूचना पर गंगाब्रिज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. घटना की सूचना पर ट्रैफिक थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी.

ऑटो को ट्रैफिक पुलिस की जिप और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को दूसरी पिकअप वैन की मदद से टोचेन कर गंगाब्रिज थाना लाया गया. वहीं इस घटना के बाद गांधी सेतु पर भीषण जाम लग गया. सेतु के पूर्वी लेन पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन