बिहार: रजरप्पा से पूजा कर लौटने के दौरान बड़ा हादसा, कार दुर्घटना में दो महिला की मौत, सात लोग जख्मी

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. आपको बता दें कि यहां कार दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं, सात लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए. फिलहाल, सभी घायलों का इलाज चल रहा है.
Bihar News: बिहार के नवादा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. आपको बता दें कि यहां कार दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं, सात लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए. फिलहाल, सभी घायलों का इलाज चल रहा है. यह लोग झारखंड के रामगढ़ में स्थित रजरप्पा मंदिर से नालंदा जिले के नूरसराय लौट रहे थे. इसी दौरान पटना-रांची रोड एनएच 20 रजौली थाना क्षेत्र के करीगांव मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई.
कार हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां अनुमंडल अस्पताल रजौली में डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया. मालूम हो कि सड़क हादसे में सात लोग जख्मी है. मृतक महिला की पहचान नालंदा जिला के नूरसराय निवासी खुशबू कुमारी और प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है. हादसे के बाद पुलिस तुरंत सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया.
Also Read: भोजपुरी अभिनेत्री सुमन कुमारी गिरफ्तार, मॉडल को देह व्यापार के दलदल में धकेलने का लगा है आरोप
गौरतलब है कि सभी लोग झारखंड से पूजा करके लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. यहां दो महिलाओं को मृत घोषित किया गया है. साथ ही अन्य सात लोगों की स्थिती गंभीर बनी हुई है. इनका इलाज लगातार जारी है. वहीं, अभी मृतक के परिजनों से पुलिस संपर्क साधने में जुटी है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी जाएगी. कार के अनियंत्रित होकर पलटने से यह भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस का सहयाग भी किया.
Published By: Sakshi Shiva
Also Read: पटना में इस्कॉन मंदिर के एक साल पूरे, 12 साल में हुआ था तैयार, जानिए आज क्या होगा खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




