बिहार: अंकल गलत जगह टच कर करते हैं, गंदी-गंदी बातें..! बच्ची की शिकायत पर पिता पहुंचे थाना, फिर बतायी ये बात..

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बच्ची के उसके पहचान के दो लोगों के द्वारा गलत हरकत करने का मामला सामने आया है. मामले में पिता ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है.
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बच्ची के उसके पहचान के दो लोगों के द्वारा गलत हरकत करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि नौ साल की बच्ची ने अपने पापा से रोते हुए बताया कि डर्टी अंकल गलत जगह टच करते है, गंदी- गंदी बातें करते हैं, मैं उनके साथ अब स्कूल नहीं जाऊंगी. बेटी की शिकायत सुनने के बाद पिता आक्रोशित हो गये. आरोपित के खिलाफ शिकायत करने के लिए अपनी बेटी को लेकर शनिवार की शाम नगर थाने पहुंच गये. पिता ने मासूम बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाले दोनों आरोपितों को चेतावनी देने और आगे से इस तरह की हरकत करने पर गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही. बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के दो आरोपितों में से एक नया टोला, जबकि दूसरा पंखा टोली इलाके का रहने वाला बताया गया है.
नगर थाना के अपर थानेदार ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है. छात्रा के पिता ने एफआइआर करने को नहीं कहा. उन्होंने दोनों लोगों को फोन कर डांट-फटकार करने को कहा था. तुरंत पुलिस ने उनको कॉल कर फटकार लगायी है. इधर, छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि वे निजी काम को लेकर ज्यादातर घर से बाहर रहते हैं. दोनों आरोपित उनके परिचित हैं. उनके घर में दो लोग आते-जाते हैं. इसलिए उनकी पत्नी के कहने पर उक्त दोनों बच्ची को स्कूल छोड़ने और लाने का काम करते हैं. लाने और ले जाने के दौरान वे दोनों गलत नीयत से बच्ची को टच करते हैं, अश्लील बात करते हैं. इसका विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट भी की गयी है.
Also Read: वंदे भारत में बिना कारण अलार्म दबा ड्राइवर से की बात तो भुगतना होगा परिणाम, जानें रेलवे से जुड़ी खास खबर
पुलिस ने जब बच्ची से पूछा, तो मासूम बच्ची रोने लगी. उसने कहा कि वह उन दोनों के साथ स्कूल नहीं जाना चाहती है. लेकिन मां के कहने पर उक्त आरोपित स्कूल छोड़ने और लाने जाते हैं. गलत नीयत से वे उन्हें छूते हैं. गंदी-गंदी बात कहते हैं. इस वजह से वह काफी असहज फील करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




