बिहार MLC चुनाव: पवन-निशांत समेत सभी उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन, RJD से इस कैंडिडेट की चर्चा

Updated:
विज्ञापन

पवन-निशांत समेत सभी उम्मीदवार करेंगे नामांकन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. आज नामांकन का आखिरी दिन है. पवन सिंह, निशांत कुमार समेत सभी उम्मीदवार आज नामांकन करेंगे. एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जबकि महागठबंधन की ओर से अब तक सस्पेंस बरकरार है.

विज्ञापन

Bihar MLC Election 2026: बिहार में विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव होंगे. उम्मीदवारों के नामांकन की आज आखिरी तारीख है. इससे पहले 7 जून तक इस चुनाव को लेकर एक भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया. आज सुबह 10 बजे के बाद विधानसभा परिसर पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के सामने नामांकन करेंगे. अब इस चुनाव के लिए नामांकन पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें हैं.

विज्ञापन

एनडीए के उम्मीदवारों के नाम

विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से 9 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है. बीजेपी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख को लगातार तीसरी बार मौका दिया गया है. पूर्णिया के अनिल कुमार ठाकुर और शीला प्रजापति को भी टिकट देकर भाजपा ने सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है.

जेडीयू की बात करें तो, पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, निशांत कुमार- पटना, भारती मेहता- मधुबनी, शिवरानी देवी प्रजापति- पश्चिमी चंपारण और ललन प्रसाद को शेखपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की ओर से अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाया गया है. इन नामों की घोषणा के साथ ही विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई.

दीपक प्रकाश को लेकर क्या है स्थिति?

एनडीए से उम्मीदवारों को लेकर यह चर्चा थी कि दीपक प्रकाश का नाम भी लिस्ट में शामिल होगा. लेकिन ऐसा नहीं होने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच चुनाव में उम्मीदवार की घोषणा को लेकर एनडीए के महत्वपूर्ण घटक दल रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया है कि कि आठ जून तक इंतजार करना चाहिए, किसी एक पद को लेकर रालोमो का अस्तित्व खत्म नहीं होगा.

महागठबंधन से किसकी हो रही चर्चा?

महागठबंधन की बात करें तो, घटक दलों की तरफ से अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं गई है. लेकिन संभावना जताई जा रही है कि सुनील कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. लालू प्रसाद सिंगापुर से लौट आए हैं. लेकिन वे फिलहाल दिल्ली में हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी दिल्ली ही हैं. ऐसे में आज नामांकन की आखिरी तारीख है. देखना होगा कि महागठबंधन से सुनील कुमार सिंह ही नामांकन करते हैं या किसी और को मौका दिया जाएगा.

18 जून को होगा मतदान

बिहार विधान परिषद के 9 सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव के लिए 18 जून को मतदान की तारीख निर्धारित है. अगर आज (सोमवार) 10 सीटों के चुनाव के लिए केवल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया तो मतदान की नौबत नहीं आयेगी.

Also Read: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन