बिहार : 12 जिलाें के पार्कों में लगाये जायेंगे औषधीय पौधे, जानिये पटना के किस पार्क का हुआ चयन

Updated at : 27 Sep 2021 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : 12 जिलाें के पार्कों में लगाये जायेंगे औषधीय पौधे, जानिये पटना के किस पार्क का हुआ चयन

राजधानी पटना सहित राज्य के करीब 12 जिलों के पार्कों में औषधीय पौधे लगाये जायेंगे. इसके तहत तुलसी, कालमेघ शतावर जैसे पौधे लगाये जायेंगे. इन पौधों को लगाने के लिए पार्कों का चयन किया जायेगा.

विज्ञापन

पटना . राजधानी पटना सहित राज्य के करीब 12 जिलों के पार्कों में औषधीय पौधे लगाये जायेंगे. इसके तहत तुलसी, कालमेघ शतावर जैसे पौधे लगाये जायेंगे. इन पौधों को लगाने के लिए पार्कों का चयन किया जायेगा.

पहले चरण में फिलहाल चार जिलों के पार्कों में ये पौधे लगाये जायेंगे. इसके लिए करीब 2.8 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है. इनमें पटना, मुजफ्फरपुर और जमुई शामिल हैं.

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है. इसे लेकर कई चरणों में काम करने की योजना बनायी जा रही है. इसका मकसद पौधों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है.

सूत्रों के अनुसार पहले चरण में शामिल पटना के पुनाईचक पार्क को औषधीय वाटिका पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा. पटना के पुनाईचक पार्क में 800 वर्ग मीटर में औषधीय पार्क का निर्माण कराया जायेगा.

पटना में 74 पार्क हैं, लेकिन फिलहाल पुनाईचक पार्क का चयन किया गया है. इसके साथ दूसरे चरण में भागलपुर, गया आरा, पूर्णिया, नवादा सहित आठ स्थानों पर इस तरह से पार्कों में औषधीय पौधे लगाने की योजना है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन