भागलपुर में शराब पीते धराये भाजपा के जिलाध्यक्ष, नये नियम ने जेल जाने से बचाया, फाइन लेकर पुलिस ने छोड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2022 4:08 PM
भागलपुर में शराब पीते भाजपा के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने गिफ्तार किया, इसके बाद फाइन लेकर छोड़ दिया. भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ पुलिस ने चार लोगों को पकड़ी है. पुलिस ने चारों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया है. वहीं, भाजपा नेता को बाद में नये नियम के तहत फाइन लेकर छोड़ दिया गया.
बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्पाद पुलिस ने भागलपुर के सबौर इलाके में छापेमारी कर भाजपा के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रिंस मंडल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी लोग सबौर के अमडार इलाके में बैठकर पियक्कड़ी कर रहे थे, इसी दौरान उत्पाद पुलिस ने चारों को पकड़ लिया. चारों शराब के नशे में थे. पुलिस ने सभी की जांच करायी तो शराब पीने की पुष्टी हुई है.
पुलिस ने चारों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया है. वहीं, भाजपा नेता को बाद में नये नियम के तहत फाइन लेकर छोड़ दिया गया. उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. पकड़े गये भाजपा नेता के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. इस तरह की हरकट पार्टी की छवि धूमिल करती है.
बता दें कि इससे पहले भी स्टेशन चौक स्थित एक होटल में शराब और जुआ में भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के तत्कालीन जिला प्रवक्ता मनीष अग्रवाल और भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के तत्कालीन जिला उपाध्यक्ष मनीष वरवरिया गिरफ्तार हुए थे. इसमें मनीष अग्रवाल शराब के नशे में पाये गये थे. तीनों पर अभी उत्पाद अधिनियम, गेम्बलिंग और कोविड एक्ट की धारा में तातापुर थाने में केस दर्ज हुआ है.
Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में संग्राम, चाय दुकान पर 100 से अधिक बदमाशों ने किया हमला, 10 से 12 राउंड फायरिंग
बेगूसराय में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 140 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है. तेघड़ा पुलिस ने पिढौली गांव के पास यह कार्रवाई की है. बिहार में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










