Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही बुधवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र की शुरूआत हो चुकी है. पहले दिन वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को विधानमंडल के मॉनसून सत्र में वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्यय से संबंधित 43775 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया. समझा जा रहा है कि सत्र के शिक्षक नियुक्ति, तेजस्वी यादव पर चार्जशीट जैसे मुद्दों को लेकर हंगामेदार होगा.
बिहार माल सेवा कर संशोधन विधेयक पारित
लंच के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे के बाद शुरू हुई. बिहार माल सेवा कर संशोधन विधेयक पारित हो गया. इसके बाद फिर से विपक्ष की ओर से हंगामा शुरू होते ही सदन को बुधवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
पटना पुलिस ने आंदोलनकारी शिक्षकों को खदेड़ा
राजधानी पटना के गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को पुलिस ने भगाने के लिए लाठी चार्ज किया है. बताते चलें कि यहां पर हजारों की संख्या में शिक्षकों का महाजुटान हुआ था. वे अपनी मांग को लेकर यहां पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे.पटना पुलिस ने आर ब्लॉक के पास शिक्षकों पर लाठीचार्ज कर उनको वहां से खदेड़ दिया है.
तेजस्वी के इस्तीफा होने तक विरोध होता रहेगा
बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जब तक डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं दे देते हैं तब तक सदन में विरोध होता रहेगा
शिक्षक अभ्यर्थियों से बात करेंगे मुख्यमंत्री
बिहार शिक्षक नियमावली 2023 के खिलाफ मंगलवार को अभ्यर्थियों का एक बड़ा जुटान पटना में हुआ है.आज के प्रदर्शन के लिए एक लाख से ज्यादा शिक्षक अभ्यर्थी जुटे हुए हैं. बीजेपी अभ्यर्थियों के पक्ष में खड़ी हो गई है. विधान परिषद में इसको लेकर विजय चौधरी ने एक बयान दिया है. चौधरी ने कहा कि मानसून सत्र के बाद होगी सीएम शिक्षक नेताओं से बात करेंगे.
विधान परिषद में सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भिड़े
बिहार विधानसभा में हंगामे के बाद विधान परिषद में भी हंगामा की सूचना आ रही है. दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्यों ने शिक्षक नेताओं को नजरबंद करने का मुद्दा उठाया. भाजपा एमएलसी नवल किशोर यादव ने सदन में कहा कि बिहार में इमरजेंसी से भी गंभीर हालात हो गए हैं. पुलिस शिक्षकों व उनके नेताओं को घऱ में बंद कर दी है. उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है.
तेजस्वी चार्जशीटेड हैं, सीएम इस्तीफा लें
पूर्व में नीतीश कुमार कई मंत्रियों के आरोपी होने पर इस्तीफा लिया है.’तेजस्वी पर तो FIR नहीं हुआ है वे चार्जशीटेड हैं’ फिर सीएम नीतीश कुमार तेजस्वी यादव से इस्तीफा क्यों नहीं ले रहे हैं. जबकि ‘सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है’ ‘चार्जशीटेड व्यक्ति संवैधानिक पद पर नहीं रह सकता’ ‘नीतीश कुमार SC के निर्देश का पालन करें- नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए