बिहार कल का मौसम: कल बिहार के 24 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, 31 अगस्त तक ऐसा रहेगा आपके जिला का हाल
बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Kal ka Mausam: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान ने जताया है कि 26 अगस्त को यहां के 24 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. आइये जानते हैं 31 अगस्त तक बिहार के किस जिला में कैसा मौसम रहेगा.
Bihar Kal ka Mausam: बिहार में 26 से 31 अगस्त तक मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है. कुछ दिनों कई जिलों में येलो अलर्ट और कुछ इलाकों में कोई चेतावनी नहीं है. 26 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
आपके शहर में
इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, रोहतास और कैमूर में गरज-चमक और कुछ जगहों पर तेज हवा चलने की संभावना है. बाकी जिलों में इस दिन कोई चेतावनी नहीं है.
27 अगस्त को और ज्यादा जिलों पर नजर
27 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, बेगूसराय और खगड़िया के साथ सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में कोई चेतावनी नहीं है.
28 से 30 अगस्त तक दक्षिण और पूर्व में रहेगा असर
28 अगस्त को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 29 अगस्त को इसका दायरा दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में रहेगा.
इस दिन पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बांका, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
30 अगस्त को पश्चिमी और दक्षिणी बिहार में भी पीला संकेत बढ़ेगा. बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बांका, बेगूसराय, खगड़िया और भागलपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
31 अगस्त को इन जिलों में फिर येलो अलर्ट
31 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर और राज्य के ज्यादातर पूर्वी जिलों में इस दिन कोई चेतावनी नहीं दिखाई गई है.
इसे भी पढ़ें: TRE-4 की पीटी में बदल सकता है सिलेबस, बिहार से होंगे 30% प्रश्न, शिक्षा विभाग ने BPSC को भेजा पत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए