Bihar Weather: बिहार के इन 20 जिलों में बुधवार तक भीषण ठंड रहेगी, कोहरे का रहेगा कहर, मौसम रिपोर्ट पढ़िए..

Bihar Weather Report: बिहार के 20 जिलों में बुधवार तक हाड़ कंपाने वाली ठंड रहेगी. इन जिलों में एक साथ सीवियर कोल्ड डे और कोल्ड डे दोनों की आशंका मौसम विभाग के द्वारा जताई गयी है. वहीं 5 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. जानिये ताजा वेदर रिपोर्ट..
Bihar Weather Report: बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है. मौसम विभाग की ओर से लगातार चेतावनी जारी की जा रही है. बदले मौसम के इस कड़े रूख ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है. कई जगहों पर ठंड की वजह से लोगों की जानें गयी है. वहीं घने कोहरे की वजह से सड़क हादसे के मामले बढ़े हैं. इधर मौसम विभाग के द्वारा जारी ताजा जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम से बुधवार तक ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना है.
मौसम विभाग ने आज मंगलवार को जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार, बुधवार सुबह तक कड़ाके की ठंड से मुक्ति नहीं मिलेगी. इस दौरान बिहार के 20 जिलों में सीवियर कोल्ड डे और कोल्ड डे दोनों की आशंका जताई गयी है. यानी इन जिलों में बेहद भीषण ठंड रहेगी.
जबकि 5 जिलों में कोल्ड वेब की स्थिति रहेगी. यानी यहां भी ठंड लोगों को परेशान करेगी. बांकी अन्य जिलों में सामान्य हालत में ठंड बरकरार रहेगी जबकि पूरे बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार यानी 11 जनवरी से मौसम के तेवर थोड़े कम होंगे.
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान सूबे के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है. उसके बाद अगले 72 घंटे के दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई गयी है. सूबे में कोहरे का कहर अभी जारी रहेगा इसलिए लोगों को चेतावनी दी गयी है कि वो बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें.
मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-5 तक pic.twitter.com/Tdn3Olg6AF
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) January 10, 2023
-
पटना
-
पूर्वी चंपारण
-
पश्चिमी चंपारण
-
सितामढ़ी
-
शिवहर
-
मधुबनी
-
सुपौल
-
अररिया
-
किशनगंज
-
वैशाली
-
सिवान
-
गोपालगंज
-
सारण
-
पूर्णिया
-
कटिहार
-
मधेपुरा
-
सहरसा
-
दरभंगा
-
मुजफ्फरपुर
-
समस्तीपुर
-
भागलपुर
-
बांका
-
मुंगेर
-
खगड़िया
-
जमुई
बता दें कि बिहार में ठंड बेहद जानलेवा हो गयी है. कई लोगों की मौत इस कड़ाके की ठंड में हो गयी है. जबकि कोहरे के पूर्वानुमान के बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था. वहीं कोहरे का कहर कई जिलों में दिखा जब सड़क हादसे की कई घटनाओं में लोगों की मौत हुई.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




