Bihar Ka Mausam: 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं और होगी झमाझम बारिश, IMD की बड़ी चेतावनी

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर
Bihar Ka Mausam: धूप से मिली राहत अब ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है. बिहार में एक बार फिर कोहरा, बारिश और ठंडी हवाओं की एंट्री होने जा रही है. 28 जनवरी से मौसम का मिजाज अचानक करवट ले सकता है. मौसम विभाग ने 28 जनवरी 2026 के लिए एक खौफनाक चेतावनी जारी की है, जिसमें सूबे के 25 जिलों को 'येलो अलर्ट' पर रखा गया है.
Bihar Ka Mausam: जनवरी के आखिरी दिनों में बिहार का मौसम एक बार फिर लोगों को चौंकाने वाला है. IMD ने 28 जनवरी को प्रदेश के 25 जिलों में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही 29 से 31 जनवरी के बीच घने कोहरे का दौर लौटने की संभावना जताई गई है.
सुबह और देर रात विजिबिलिटी में भारी गिरावट हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है.
25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
IMD 28 जनवरी को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सारण के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिमी बिहार के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में बारिश की संभावना है.
कुछ जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है, जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
कोहरे की वापसी, फिर बढ़ेगी परेशानी
29 जनवरी से बिहार में घना कोहरा फिर से असर दिखाने लगेगा. खासतौर पर उत्तर बिहार और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है. पहले ही गया में न्यूनतम विजिबिलिटी 300 मीटर दर्ज की जा चुकी है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. 30 जनवरी को उत्तर बिहार के 19 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.
तापमान में बदलाव से बढ़ेगी ठंड की चुभन
IMD के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों के दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है. इसका मतलब यह है कि दिन अपेक्षाकृत ठंडे होंगे और रातें हल्की नरम, लेकिन कोहरे और नमी की वजह से ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा.
पश्चिमी हवाओं और जेट स्ट्रीम का असर
मौसम में इस बदलाव की बड़ी वजह पश्चिमी हवाओं और जेट स्ट्रीम का प्रभाव बताया जा रहा है. इसी कारण उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. कहीं हल्की बारिश और कहीं घना कोहरा लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है.
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और कोहरे के दौरान यात्रा से बचें, बिजली चमकने के समय खुले स्थानों पर न रहें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.
Also Read: वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट विस्तार की बाधाएं खत्म, सरकार देगी 12 एकड़ जमीन, जानें लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




