Bihar Industrial: मुजफ्फरपुर में लग रही ब्रांडेड ट्रेवल बैग निर्माण की फैक्टरी, प्रदेश की सबसे बड़ी कंपनी

industries
मुजफ्फरपुर में ब्रांडेड ट्रेवल बैग निर्माण की प्रदेश की सबसे बड़ी फैक्टरी लग रही है. 764.96 करोड़ के 53 परियोजनाओं को निवेश के लिए फर्स्ट क्लियरेंस मिला. अकेले वैशाली में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 213 करोड़ का निवेश का प्रस्ताव है.
पटना. बिहार राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड ने 764.96 करोड़ की 53 परियोजनाओं को प्रथम चरण का क्लियरेंस दिया है. यह क्लियरेंस विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित बोर्ड की 41वीं बैठक में दिया गया है. हालांकि, बोर्ड की बैठक की समूची प्रोसीडिंग अभी जारी नहीं हो सकी है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिन 53 इकाइयों को प्रथम क्लियरेंस दिया गया है,उनमें सबसे बड़ी परियोजना वैशाली में एक खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगाने की है. इस इकाई के लिए 213 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है. इसके अलावा राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड की इसी बैठक में 164.62 करोड़ की 11 परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी दी. अब इन परियोजनाओं को काम शुरू करने के लिए वित्तीय सुविधाएं हासिल हो सकेंगी.
उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पोंड्रिक ने जानकारी साझा की है कि वे 24 स्टार्ट अप, जिन्हें हालिया स्टार्ट अप पॉलिसी के तहत पहली किस्त जारी की गयी थी, उनमें से 15 अनुशंसित स्टार्ट अप को दूसरी किस्त 23 सितंबर को विकास आयुक्त बिहार की अध्यक्षता में आयोजित एक समारोह में दिया जायेगा. दरअसल हाल ही में आयोजित बैठक में विशेषज्ञ पैनल के सामने इन स्टार्ट अप्स ने अपनी प्रस्तुतियां दी हैं. बिहार उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पोंड्रिक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बोर्ड की बैठक के संदर्भ में जरूरी जानकारियां साझा की हैं.
उद्योग विभाग की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर में ब्रांडेड ट्रैवल बैग बनाने की सबसे बड़ी फैक्टरी स्थापित हो रही है. बिहार में इस तरह की यह सबसे बड़ी फैक्टरी होगी. ट्रेवल बैग बनाने के लिए लगभग 960 मशीनें लगाने में जीविका दीदी और उद्योग विभाग मिल कर काम कर रहे हैं. यह फैक्टरी दिसंबर 2022 तक शुरू होने की उम्मीद है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




