पूरे बिहार में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का अलर्ट
बिहार में बारिश की तस्वीर
Bihar Rain Alert: आज पूरे बिहार में मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है. कुछ जिलों में हल्की तो कुछ जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की माने तो, 1 सितंबर तक बिहार में मौसम बिगड़ा रह सकता है.
Bihar Rain Alert: बिहार में आज से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है. मौसम विभाग की माने तो, आज पूरे राज्य में मौसम बिगड़ा रह सकता है. कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.
आपके शहर में
इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, गयाजी और नवादा ऑरेंज अलर्ट जबकि बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

तेज हवा के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो, इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उन जिलों में तेज बारिश हो सकती है. साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नवादा और जमुई जिले में मौसम ज्यादा बिगड़ा रह सकता है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आने वाले दिनों में बिहार का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, 1 सितंबर तक बिहार में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. 29 अगस्त को भी पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर और बांका जिले में भयंकर बारिश हो सकती है. 30 अगस्त को बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
31 अगस्त की बात करें तो, उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार के कुछ जिलों और मध्य बिहार के कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. 1 सितंबर की बात करें तो, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिले में अलर्ट जारी किया गया है. इस तरह से आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज अभी की तरह ही बना रह सकता है.
पटना में मौसम का हाल
पटना में मौसम को लेकर पूर्वानुमान की माने तो, जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सुबह-सुबह भी राजधानी में बादल छाए हुए हैं. संभावना जताई जा रही है कि दोपहर तक तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है. अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
Also Read: TRE-4 को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षा, क्या-क्या बदला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए