ePaper

Bihar: मछुआरों के लिए सरकार की नई योजना, नाव-जाल खरीद पर 90% अनुदान

Updated at : 17 Dec 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Government Scheme for Fisherman

AI Generated Feature Image

Bihar News: बिहार सरकार की नाव और जाल पैकेज वितरण योजना के तहत मछुआरों को नाव या जाल खरीद पर 90% अनुदान मिलेगा. 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. तीन पैकेज उपलब्ध हैं. चयन समिति करेगी. योजना का लाभ सभी जिलों के पात्र मछुआरे उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के मछुआरों के लिए एक खास योजना शुरू की है. इसका नाम ‘नाव और जाल पैकेज वितरण योजना’ है. इस योजना के तहत अगर कोई मछुआरा नाव या जाल खरीदना चाहता है, तो सरकार उसे कुल लागत का 90 प्रतिशत पैसा अनुदान के रूप में देगी. 

31 दिसंबर तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन  

इसका फायदा राज्य मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य और परंपरागत मछुआरे उठा सकते हैं. योजना के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना है. आवेदन करते समय मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, बैंक शाखा का नाम, आईएफएससी कोड, आधार नंबर और मत्स्य शिकार का प्रमाण देना जरूरी होगा. योजना में महिला मछुआरे, SC-ST समुदाय के मछुआरे भी पात्र हैं. परिवार में एक व्यक्ति को ही फायदा मिलेगा और वह भी तीन पैकेजों में से केवल एक पैकेज चुन सकता है. 

पैकेजों की लागत इस प्रकार तय की गई है

  •  फिशिंग उडेन बोट पैकेज – 1,24,400 रुपये
  •  फिशिंग एफआरपी बोट पैकेज – 1,54,400 रुपये
  • कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज – 16,700 रुपये

Also read: मछली और दूध की कमाई बढ़ाने की बड़ी पहल, गेट्स फाउंडेशन के साथ सरकार ने शुरू की नई योजनाएं

लाभुकों का चयन समिति करेगी

सरकार का मानना है कि इस योजना से मछुआरे मजबूत होंगे और उनकी आमदनी बढ़ेगी. योजना का लाभ बिहार के सभी जिलों के योग्य मछुआरे उठा सकते हैं. अधिक जानकारी अपने जिले के मत्स्य कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है. 

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन