ePaper

बिहार में सर्दी का सितम अभी नहीं होगा कम, अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, छायेगा घना कोहरा

Updated at : 12 Jan 2023 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में सर्दी का सितम अभी नहीं होगा कम, अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, छायेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 13 से 17 जनवरी से समूचे गंगेटिक बेल्ट में सुबह और शाम घने से घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मकर संक्रांति के त्योहार के दौरान कोहरे से सतर्क रहते हुए लोगों को नदियों के किनारे जाकर स्नान करना चाहिए.

विज्ञापन

सतह पर धीमी गति से चल रही ठंडी पछुआ और हवा में मौजूद 90 से 100 फीसदी आद्रता के कारण बिहार में कड़ाके की ठंड और कोहरे का दौर अभी जारी रहेगा. 48 घंटे बाद ठंड के और बढने के आसार हैं. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने की आशंका है. आईएमडी की तरफ से सबसे अहम पूर्वानुमान कोहरे को लेकर है.

छायेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 13 से 17 जनवरी से समूचे गंगेटिक बेल्ट में सुबह और शाम घने से घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विज्ञानियों का मत है कि चूंकि मकर संक्रांति का त्योहार इसी समयावधि के बीच है, इसलिए कोहरे से सतर्क रहते हुए लोगों को नदियों के किनारे जाकर स्नान करना चाहिए. गुरुवार को उत्तर बिहार के अधिकतर जगहों पर सीवियर कोल्ड डे और कोल्ड डे की स्थिति रही.

लगातार महसूस हो रही कनकनी 

वहीं, दक्षिणी बिहार में सूरज जल्दी चमका लेकिन रात में जबरदस्त ठंड रही. शीत लहर के प्रभाव से बांका और उसके आसपास के इलाकों का न्यूनतम तापमान बेहद नीचे आ गया. हिमालय को छू कर आ रही पछिया और उत्तर पछिया हवा की वजह से गलन और कनकनी लगातार महसूस होती रही.

अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी 

आइएमडी ने बताया है कि गंगा के मैदानी इलाकों में सतह के करीब हल्की हवा चल रही हैं. यहां जबरदस्त नमी भी मिल रही है. लिहाजा रात और सुबह के समय बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की आशंका मजबूत बनी हुई है. अगले 48 घंटे में बिहार के उत्तर-पश्चिम और उत्तर- मध्य के क्षेत्रों में सीवियर कोल्ड डे और उत्तर-पूर्व भाग में कोल्ड डे का अलर्ट है.

  • सिवियर कोल्ड डे : भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, फारबिसगंज, सबौर और मोतिहारी

  • कोल्ड डे : मुजफ्फरपुर और छपरा

  • सबसे ठंडा : बांका, यहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

  • सबसे अधिक तापमान : किशनगंज, यहां गुरुवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा.

  • अधिकतम तापमान का ट्रेंड : गुरुवार को गया, भागलपुर, पूर्णिया, मोतिहारी, बांका, किशनगंज सहित कई जिलों में दो से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज. अधिकतम औसत तापमान 17 से 19 के बीच रहा.

Also Read: Weather News : पटना में ठंड ने तोड़ा रिकार्ड, 6.2 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान, इस दिन से बढ़ेगा पारा

  • न्यूनतम तापमान का ट्रेंड : गुरुवार को इस तापमान में कमोबेश पूरे प्रदेश में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गयी. पांच या इसके आसपास अथवा इससे कम कम न्यूतनतम तापमान मसलन बांका में 2.4, मोतिहारी में 4.6, सबौर में 5, शेखपुरा में 5.5, खगड़िया में 4.9, सिवान में पांच और पूसा में 4.5 , नवादा में 5.6 और गया में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.

https://www.youtube.com/watch?v=78EeDvvzmsM

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन