Live Updates
Bihar Flood Updates: बिहार में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, 53.67 लाख लोग बेहाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Bihar Flood Updates: पटना : बिहार में उफनती नदियों के पानी से नये क्षेत्रों के जलमग्न हो जाने से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गयी है तथा 14 जिलों में 53.67 लाख लोग बेहाल हैं. आपदा प्रबंधन विभाग ने यहां यह जानकारी दी. बाढ़ से किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है. अब तक बाढ़ जनित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई है. यह संख्या यथावत है. विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या शनिवार से 4.62 लाख बढ़ गयी, जबकि बाढ़ प्रभावित जिले 14 ही हैं.बाढ़ की त्रासदी से प्रभावित ग्राम पंचायत शनिवार के 1043 से बढ़कर 1059 हो गयी. बाढ़ से संबंधित खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें