बिहार के 23 जिलों में बनेंगे 129 चार्जिंग स्टेशन, इन 6 जिलों में पहले होगा काम, सर्वे शुरू
बिहार में 129 जगहों पर लगेंगे सरकारी EV चार्जिंग स्टेशन (AI जनरेटेड)
Bihar EV Charging: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार्जिंग सुविधा बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है. पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत फर्स्ट फेज में 23 जिलों में 129 जगह सार्वजनिक EV चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. सोमवार से सर्वे शुरू हो गया है. इस दौरान जमीन और बिजली समेत कई सुविधाएं जांची जाएंगी.
Bihar EV Charging: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुये चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की पहल तेज हुई है. पीएम ई- ड्राइव योजना के तहत पहले चरण में 23 जिलों में 129 जगहों पर सार्वजनिक इवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जायेंगे. सोमवार से चिन्हित स्थलों का साइट सर्वे शुरू हुआ है.
इसको लेकर सोमवार परिवहन सचिव राजकुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें भारी उद्योग मंत्रालय के निदेशक अमरेंद्र किशोर सिंह, बीएचइएल के महाप्रबंधक जेके पटनायक समेत परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.अधिकारियों ने जिलों को सर्वे टीम को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
20 अगस्त तक पटना, गया, वैशाली, पूर्णिया, नालंदा और छपरा में सर्वे
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की टीम 17 से 20 अगस्त तक पटना, गया, वैशाली, पूर्णिया, नालंदा और छपरा में 72 स्थलों का सर्वे करेगी. सर्वे के दौरान जमीन की उपलब्धता, बिजली कनेक्टिविटी, पहुंच की सुविधा और अन्य तकनीकी जरूरतों का आकलन किया जायेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
यहां प्राथमिकता के आधार पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
अधिकारियों के मुताबिक चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिये प्रमुख राजमार्गों, शहरी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ईवी चालकों के साथ शहरों में वाहन इस्तेमाल करने वालों को भी आसानी से चार्जिंग सुविधा मिल सकेगी.
परिवहन सचिव ने कहा कि मजबूत चार्जिंग नेटवर्क से राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की गति बढ़ेगी. भारी उद्योग मंत्रालय के निदेशक ने बताया कि बिहार सरकार की ओर से 129 स्थानों पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने का प्रस्ताव मिला है.बीएचइएल को परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें: इस वजह से बिहार-नेपाल बॉर्डर पर अब रहेगा 24 घंटे पहरा, SSB-पुलिस संभालेंगी मोर्चा, मुख्य सचिव का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









