Bihar Election 2020 : 'सीएम नीतीश कुमार थके हुए, अब राज्य नहीं संभाल सकते'- तेजस्वी यादव का पलटवार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Oct 2020 12:48 PM
Bihar election 2020 : बिहार के सियासी पिच पर अब जुबानी जंग भी तेज हो गई है. नीतीश कुमार के कम अनुभवी बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है. तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार थके हुए सीएम हैं, उनसे अब राज्य नहीं संभल रहा है.
Bihar Election 2020 : बिहार के सियासी पिच पर अब जुबानी जंग भी तेज हो गई है. नीतीश कुमार के कम अनुभवी बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है. तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार थके हुए सीएम हैं, उनसे अब राज्य नहीं संभल रहा है. उन्हें अब इस्तीफा दे देना चाहिए.
तेजस्वी ने महागठबंधन दलों के साथ बैठक के बाद कहा कि नीतीश सरकार इस बार चुनाव हार रही है. सीएम थके हुए हैं, उनसे अब राज्य नहींं संभल रहा है. सीएम को चाहिए कि आराम करें. तेजस्वी का यह बयान उस वक्त आया है, जब नीतीश उन्हेंं कम अनुभवी कह रहे हैं.
नीतीश कुमार ने दिए ये संकेत– वहीं मोकामा के एक चुनावी रैली के बाद सीएम ने कहा कि जो लोग अभी जेल में बंद हैं, वे अपने कर्मों के कारण बंद है. आने वाले समय में और भी लोग जेल जाएंगे. नीतीश का यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है.
गौरतलब है कि मोकामा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि विपक्ष ‘प्रचार’ पाने के लिये उनके खिलाफ लगातार कुछ न कुछ बोलते रहता है और ऐसे लोगों को बिहार के विकास के कार्यों की समझ और अनुभव नहीं है. एक जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘काम में ही हमारा विश्वास है. लेकिन, कुछ लोगों को इसकी कोई समझ नहीं है और कुछ भी अनुभव नहीं है. ऐसे लोग अपने प्रचार के लिए मेरे बारे में कुछ भी बोलते रहते हैं.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










