ePaper

'गुजरात के दंगे वाले सीएम'- लालू यादव के करीबी अब्दुल बारी सिद्दकी ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान

Updated at : 06 Nov 2020 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
'गुजरात के दंगे वाले सीएम'- लालू यादव के करीबी अब्दुल बारी सिद्दकी ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान

Abdul Bari Siddiqui news, Bihar chunav 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले राजद नेता और लालू यादव के करीबी अब्दुल बारी सिद्दकी ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. सिद्दकी ने पीएम मोदी को दंगाई सीएम कहा है. सिद्दकी के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले राजद नेता और लालू यादव के करीबी अब्दुल बारी सिद्दकी (Abdul Bari Siddiqui) ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. सिद्दकी ने पीएम मोदी को दंगाई सीएम कहा है. सिद्दकी के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है.

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार राजद के सीनियर नेता अब्दुल्ल बारी सिद्दकी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी को लग ही नहीं रहा है कि वो एक राज्य के दंगाई सीएम नहीं देश के पीएम हैं. माना जा रहा है कि चुनाव से पहले सिद्दकी के इस बयान पर राजनीतिक गर्मी बढ़ सकती है.

कौन है अब्दुल बारी सिद्दकी- अब्दुल बारी सिद्दकी राजद के वरिष्ठ नेता हैं और लालू यादव के करीबी माने जाते हैं. सिद्दकी नीतीश और तेजस्वी की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं. सिद्दकी 2020 के चुनाव में दरभंगा के केवटी से चुनाव लड़ रहे हैं.

Also Read: बिहार चुनाव 2020 : ‘EVM पर सवाल उठाने वाले राहुल-तेजस्वी हार रहे चुनाव’- चिराग ने महागठबंधन पर बोला हमला, नीतीश को लेकर कही ये बात

Posted By : Avinish Kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन