ePaper

शराबबंदी कानून पर अब नीतीश के सहयोगी जीतन राम मांझी ने उठाया सवाल, कहा- 'माफियाओं पर नहीं होती है कार्रवाई'

Updated at : 30 Oct 2020 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी कानून पर अब नीतीश के सहयोगी जीतन राम मांझी ने उठाया सवाल, कहा- 'माफियाओं पर नहीं होती है कार्रवाई'

Jitan ram manjhi news : नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून पर हम नेता और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने विवादित बयान दिया है. मांझी ने कहा है कि शराबबंदी कानून से बिहार में सिर्फ गरीबों को परेशान किया गया. इस कानून से किसी भी माफिया पर कार्रवाई नहीं होती है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2020 : नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून पर हम नेता और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने विवादित बयान दिया है. मांझी ने कहा है कि शराबबंदी कानून से बिहार में सिर्फ गरीबों को परेशान किया गया. इस कानून से किसी भी माफिया पर कार्रवाई नहीं होती है.

चुनावी रैली से पहले मीडिया से बात करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून ठीक है, लेकिन इसका इम्पलिमेंट गलत तरीके से किया जा रहा है.

मांझी यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि इस कानून से सिर्फ गरीबों को पकड़ा जा रहा है, जबकि माफिया लोग अब भी बाहय घूम रहे हैं. मांझी ने आगे कहा कि सरकार आने के बाद कानून में बदलाव किया जाएगा और इसके लिए हम सीएम से बात करेंगे.

इससे पहले भी जीतन राम मांझी ने कानून पर सवाल उठाया था. मांझी ने कहा था कि वो शुरू से कहते आ रहे हैं कि शराबबंदी कानून (Wine ban in bihar) गरीबों विशेषकर दलित आदिवासियों के उत्पीड़न का कारण बनता रहा है़. सरकारी बनते ही वो इस कानून में संशोधन की अपील करेंगे. कई मामले ऐसे आये हैं कि पुलिस गरीब को पकड़ लेती है. अमीर को छोड़ देती है़.

वहीं मांझी चिराग पर भी हमला कर चुके हैं. बीते दिनों मांझी ने कहा कि बिहार की राजनीति में लालटेन जलाने के लिए चिराग नाम का कोरोना वायरस घूम रहा है. ये ऐसे हनुमान हैं, जो लंका की जगह राम की अयोध्या जला देंगे. बिहार की जनता से आग्रह है कि ऐसे वायरस से बच कर रहे

Also Read: Bihar Election News: Tejashwi yadav के वायरल वीडियो पर मचा हड़कंप, RJD नेता मनोज झा ने नेता प्रतिपक्ष के लिए मांगी सुरक्षा

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन