ePaper

Hajipur Election Result 2020: हाजीपुर में खिला कमल का फूल, कांटे के मुकाबले में BJP के अवधेश सिंह ने मारी बाजी

Updated at : 10 Nov 2020 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur Election Result 2020: हाजीपुर में खिला कमल का फूल, कांटे के मुकाबले में BJP के अवधेश सिंह ने मारी बाजी

Hajipur Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में सारण जिला के विधानसभा क्रम संख्या 123 हाजीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के अवधेश सिंह ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देव कुमार चौरसिया को 2990 मतों के अंतर से हरा दिया है. अवधेश सिंह को कुल 85552 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे देव कुमार चौरसिया को 82562 मत मिले हैं.

इस चुनाव में हाजीपुर विधानसभा सीट महागठबंधन से ओर से राजद के खाते में गई है और इस सीट से राजद ने छोटे देव कुमार चौरसिया को टिकट दिया है. वहीं, एनडीए की ओर से भाजपा ने अवधेश कुमार सिंह को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है.

इस बार विधानसभा चुनाव में हाजीपुर सीट से आधा दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे थे. 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अवधेश कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी, वहीं के कांग्रेस के प्रत्याशी जगन्नाथ प्रसाद सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन