Live Updates
Gopalganj Vidhan Sabha Chunav 2020 Live Update: गोपालगंज जिले में मतदान संपन्न, जानिए कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Gopalganj Vidhan Sabha Chunav 2020 Live News Update: गोपालंगंज जिले के 6 विधानसभा सीटों Bhore (Secure), Kuchayakot, Hathua, Gopalganj, Barauli और Baikunthpur में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं के उत्साह के आगे कोरोना का डर फीका पड़ गया. बिना खून खराबे के शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ. गोपालगंज में पांच बजे तक करीब 52.79 फीसदी वोटिंग हुई. कोरोना काल में लोग घर से निकले. वैसे पहले चरण की वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जो उत्साह दिखा वैसा इस बार नहीं था. एक-दो जगहों पर इवीएम की शुरुआती गड़बड़ी और अन्य समस्याओं के कारण मतदान की प्रक्रिया शुरू होने में देरी हुई. अन्य सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया पूरी की गयी. बिहार इलेक्शन 2020 से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ के लिए बने रहे. हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ..
विज्ञापन
गोपालगंज में 46.49 प्रतिशत मतदान
दोपहर 3 बजे तक जिले में 46.49 प्रतिशत मतदान हुआ है.
गोपालगंज में 33.05 प्रतिशत मतदान
दोपहर 1 बजे तक जिले में 33.05 प्रतिशत मतदान हुआ है.
गोपालगंज में 24.12 प्रतिशत मतदान
सुबह 11 बजे तक जिले में 9.84 प्रतिशत मतदान हुआ है.
मतदान के दौरान जदयू कार्यकर्त्ता गिरफ्तार
गोपालगंज में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान जदयू कार्यकर्त्ता गिरफ्तार. मतदाताओं को विशेष प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने को लेकर समझाने का आरोप. विशंभरपुर थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के सनीचरी बाज़ार से किया गिरफ्तार.
गोपालगंज में 9.84 प्रतिशत मतदान
सुबह 9 बजे तक जिले में 9.84 प्रतिशत मतदान हुआ है. यहां पिछले दो घंटों में सबसे अधिक वोटिंग हुई है.
गोपालगंज में 3.2 प्रतिशत मतदान
सुबह 8 बजे तक जिले में 3.2 प्रतिशत मतदान हुआ है.
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें