Dehri Election Result : राजद के फतेह बहादुर ने भाजपा के सत्य नारायण को हराया

Dehri Election Result 2020: Dehri Vidhan Sabha Election Result 2020, Dehri Vidhan Sabha Chunav Result 2020, Dehri Assembly Election Result Time & Date
Dehri Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: रोहतास जिले के डेहरी विधानसभा सीट क्रम संख्या 212 पर 28 Oct 2020 को पहले चरण में मतदान हुआ था. यहां से राजद के फतेह बहादुर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सत्यनारायण सिंह को 464 मतों के अंतर से हरा दिया है. फतेह बहादुर को कुल 63802 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे सत्य नारायण को 63721 मत मिले हैं.
2.90 लाख मतदाताओं वाला डेहरी विधानसभा में इस बार 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. अकोढ़ीगोला व डेहरी प्रखंड को मिला बने इस विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक भाजपा के सत्यनारायण सिंह यादव व राजद के फतेह बहादुर सिंह चुनाव मैदान में थे.
2015 में यहां से राजद के टिकट पर मोहम्मद इलियास हुसैन छठी बार चुनाव जीते थे. लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें सदस्यता गंवानी पड़ी. इसके बाद इस सीट पर 2019 में हुए उप-चुनाव में भाजपा के सत्यनारायण सिंह ने जीत हासिल की. हालांकि राजद ने इलियास हुसैन के बेटे फिरोज हुसैन को उप-चुनाव में उतारा था, लेकिन सत्यनारायण सिंह ने उन्हें मात दे दी और भाजपा ने डिहरी में पहली बार अपना खाता खोला.
मोहम्मद इलियास पहली बार 1980 में जनता पार्टी (सेक्युलर) से, दूसरी बार 1990 और 1995 में जनता दल, चौथी बार 2000 में राजद से और पांचवी बार फरवरी 2005 में भी राजद से ही जीते थे. हालांकि अक्टूबर 2005 में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप कुमार जोशी ने बाजी मारी और 2010 में भी निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति रश्मि यहां से विधानसभा पहुंचने में सफल रहीं.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




