Bihar Election Result 2020: हार के बाद भी इस बात से खुश हैं LJP प्रमुख चिराग पासवान, बोले- पीएम मोदी के कारण NDA को मिली जीत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Nov 2020 12:41 PM
Bihar Election Result 2020, Chirag Paswan: बिहार चुनाव परिणाम पर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा उनकी पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. कहा कि कई सीटों पर लोजपा दो नंबर पर रही, लोजपा में अपना जनाधार खड़ा किया है.उन्होंने कहा कि हमे करीब 25 लाख वोट मिले हैं जो यह बताता है कि हमारी नीतियों को बिहार की जनता ने पसंद किया है
Bihar Election Result 2020, Chirag Paswan: बिहार चुनाव परिणाम पर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा उनकी पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. कहा कि कई सीटों पर लोजपा (LJP) दो नंबर पर रही, लोजपा में अपना जनाधार खड़ा किया है.उन्होंने कहा कि हमे करीब 25 लाख वोट मिले हैं जो यह बताता है कि हमारी नीतियों को बिहार की जनता ने पसंद किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें लोगों ने पिच्छलग्गू और न जाने क्या क्या कहा लेकिन अकेले लड़ने का हौसला नही कर सके.
उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए को जीत पीएम मोदी के नाम पर मिली है. लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बुधवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस की और कहा कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी राह आसान होगी. बता दें कि चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होकर 137 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन महज एक सीट पर जीत मिली है.
चिराग कहते थे कि वो किसी भी हाल में नीतीश कुमार (Nitish kumar) को सीएम नहीं बनने देंगे. हालांकि बुधवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस करने आए तो उनका तेवर नीतीश को लेकर थोड़ा नरम दिखा. क्या आप नीतीश को बधाई देंगे? ये पूछे जाने पर पहली बार उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा – पहले बन तो जाएं.
कहा कि वो हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे. मैंने हमेशा इस बात को कहा है कि सबसे पहले तो मैं बिहारी हूं, तो बिहारी होने के नाते कोरोना काल में भी मैंने सारे सवाल मेरे मुख्यमंत्री से उठाए थे, चाहे वो कोटा के बच्चों का हो या प्रवासी मज़दूरों का हो, और अगले 5 साल भी मेरे सवाल जो भी मुख्यमंत्री रहे उन्हीं से रहेंगे, मुझे पता नहीं ये घोषणा हुई है कि नहीं,
लेकिन अगर नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री बनते हैं तो मेरी पार्टी की ओर से उनको ढेर सारी शुभकामनाएं दूंगा. कहा- मैंने हमेशा कहा है कि उनके लिए मेरा व्यक्तिगत सम्मान उनके लिए जैसा था वैसा ही रहेगा, राजनीतिक विरोध जैसा कल भी था, आज भी है, वो मतभेद ज़रूर रहेगा.
Posted By: utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










