ePaper

बिहार में बीजेपी की स्टार प्रचारक सह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव हुईं, कहा- संपर्क में आनेवाले जल्द जांच करा लें

Updated at : 28 Oct 2020 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बीजेपी की स्टार प्रचारक सह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव हुईं, कहा- संपर्क में आनेवाले जल्द जांच करा लें

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता स्मृति ईरानी कोविड-19 संक्रमित हो गयी हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर दी. साथ ही उन्होंने कहा है कि संपर्क में आये लोगों से अपील है कि वे जल्द-से-जल्द कोरोना जांच करा लें.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि ”इस बात की सूचना देने को लेकर शब्दों का चयन मेरे लिए दुर्लभ है. इसलिए साधारण शब्दों में कहती हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. मैं उन लोगों से अनुरोध करना चाहूंगी, जो मेरे संपर्क में आये हैं, वे जल्द-से-जल्द अपनी कोरोना जांच करा लें.”

मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की स्टार प्रचारक हैं. इससे पहले, बिहार में चुनाव के दौरान सूबे के उपमुख्यमंत्री सह बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी, पार्टी के स्टार प्रचारक सह वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी चुनावी कैंपेन के दौरान विपक्ष पर जोरदार हमला कर रही थीं. चुनावी सभा में आरजेडी शासनकाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि वो पंद्रह साल आपको याद नहीं, जब एजेंसी का शीशा तोड़ कर गाड़ी लूट ली जाती थी. कहा जाता था घर में शादी है.

वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि एक समय था, जब दिल्ली से 100 रुपये निकलता था, तो बिहार पहुंचते पहुंचते-पहुंचते पांच रुपये हो जाता था. आज केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में 100 रुपये आता है, तो सीधे 100 रुपए ही लाभुकों तक पहुंचता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन