ePaper

बिहार चुनाव 2020 : आरजेडी ने वोट में धांधली की आशंका जतायी, EC को ज्ञापन सौंपा

Updated at : 17 Oct 2020 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2020 : आरजेडी ने वोट में धांधली की आशंका जतायी, EC को ज्ञापन सौंपा

RJD Raises Unfair Treatment In Bihar Chunav राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के और कोरोना वायरस से संक्रमित मतदाताओं के लिए पेपर बैलेट की व्यवस्था को सत्तारूढ़ दल द्वारा धांधली किये जाने की कोशिश करार देते हुए मांग की है कि विधानसभा वार ऐसे मतदाताओं की सूची सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध करायी जाये.

विज्ञापन

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के और कोरोना वायरस से संक्रमित मतदाताओं के लिए पेपर बैलेट की व्यवस्था को सत्तारूढ़ दल द्वारा धांधली किये जाने की कोशिश करार देते हुए मांग की है कि विधानसभा वार ऐसे मतदाताओं की सूची सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध करायी जाये.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा है, ज्ञात हुआ है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 80 वर्ष से अधिक उम्र के और कोरोना वायरस से संक्रमित मतदाताओं के लिए पेपर बैलेट की व्यवस्था की गयी है और हमें अंदेशा है कि सत्ताधारी दल इसमें धांधली कर सकता है. उन्होंने कहा, हमारी मांग है कि विधानसभा वार ऐसे मतदाताओं की सूची सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध करायी जाये ताकि दल के पोलिंग एजेंट इस प्रक्रिया में सहभागी बन सकें.

आरजेडी नेता के अनुसार, आयोग से आग्रह किया गया है कि मतदान के पश्चात प्रति बूथ मतदान की कुल प्रतिशत की सत्यापित कॉपी बूथ एजेंट को उपलब्ध करायी जाये. उन्होंने कहा कि बीते वर्षों के अनुभव के आधार पर यह आवश्यक है कि मतगणना के वक्त ईवीएम (EVM) में पड़े वोट और पोलिंग बूथ के मतों का मिलान किया जा सके.

Also Read: बिहार चुनाव 2020 : शराब देकर वोटरों को लुभाने वालों की खैर नहीं, इन जिलों से भारी मात्रा चरस, गांजा, ब्राउन शूगर जब्त
Also Read: बिहार चुनाव 2020 : बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की नयी सूची, शाहनवाज और रूडी का भी नाम जुड़ा, जानें और क्या है खास

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन