ePaper

Bihar Vidhan Sabha Chunav : बिहार में अब चलने लायक नहीं है डबल इंजन की सरकार : तेजस्वी

Updated at : 19 Oct 2020 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav : बिहार में अब चलने लायक नहीं है डबल इंजन की सरकार : तेजस्वी

Bihar Vidhan Sabha Chunav : मजदूर जब कोरोना के समय में फंस गये, तो बिहार सरकार ने उन्हें उनकी किस्मत पर मरने के लिए छोड़ दिया.

विज्ञापन

पटना. महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार व राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है, जो अब चलने लायक नहीं है.

बिहार में बेरोजगारों की फौज खड़ी है, रोजगार के लिए लोग दूसरे प्रदेश जाने को मजबूर हैं. मजदूर जब कोरोना के समय में फंस गये, तो बिहार सरकार ने उन्हें उनकी किस्मत पर मरने के लिए छोड़ दिया.

उन्होंने रविवार को लखीसराय, सूर्यगढ़ा, शेखपुरा, मोकामा, नवादा, जमुई समेत सात विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव सभाओं को संबोधित किया.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनी, तो 10 लाख बेरोजगार युवकों को नौकरी देंगे. इसके अलावा नियोजित शिक्षकों को समान काम के समान वेतन देंगे.

उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, रसोइये का सम्मानजक वेतन देने और जो छात्र-छात्रा शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनकी सारी फीस माफ करने का वादा किया.

मोकामा विधानसभा क्षेत्र के मेकरा में तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो हर तबके के लोगों को रोजगार मिलेगा. अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों को स्थायी किया जायेगा. वृद्धा आदि जरूरतमंदों की पेंशन में इजाफा किया जायेगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन