ePaper

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: तेजस्वी को जिताने के लिए लोजपा ने राघोपुर में दिया उम्मीदवार : जायसवाल

Updated at : 19 Oct 2020 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: तेजस्वी को जिताने के लिए लोजपा ने राघोपुर में दिया उम्मीदवार : जायसवाल

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: एनडीए या भाजपा का विरोध करने वाले को जनता इस बार सबक सिखायेगी.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, News Update: लोजपा मामले में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि चिराग पासवान और लोजपा को भाजपा गंभीरता से नहीं लेती है.

उन्होंने कहा कि राघोपुर में लोजपा ने तेजस्वी यादव को जितवाने के लिए लोजपा ने अपने उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

इससे साफ जाहिर होता है कि चिराग पासवान की मंशा क्या है? राघोपुर में भाजपा और राजद के बीच इतनी मजबूत टक्कर होने के बाद भी लोजपा ने जानबूझ कर इस तरह की हरकत की है.

उन्होंने कहा कि लोजपा जिस तरह से भाजपा की कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है, वह उसकी मानसिकता को दर्शाता है.

हालांकि, उन्होंने पूरी मजबूती से कहा कि इससे चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा और एनडीए के उम्मीदवारों की जीत सभी जगहों पर होगी.

एनडीए या भाजपा का विरोध करने वाले को जनता इस बार सबक सिखायेगी. चुनाव के बाद लोजपा को अपने वजूद की जानकारी हो जायेगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन