ePaper
Live Updates

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 LIVE Updates: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी लोजपा, बीजेपी के बाद जारी करेगी सीटों के नाम

Updated at : 04 Oct 2020 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 LIVE Updates: 
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी लोजपा, बीजेपी के बाद जारी करेगी सीटों के नाम

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 LIVE updates: एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों की डील तकरीबन फाइनल हो गयी है. भाजपा औऱ जदयू के आला नेताओं के कई घंटों की बैठक के बाद दोनों दलों के बीच सीटों का पेच काफी हद तक सुलझ गया है. सब कुछ ठीक रहा तो आज सीटों के तालमेल की आधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी. बिहार चुनाव से जुड़ी हर खबरे के लिए बने रहें Prabhat khabar.com के साथ.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:32 PM. 4 Oct 209:32 PM. 4 Oct

सीएम आवास में पहुंचे जदयू के वरिष्ठ नेता, चलता रहा मंथन

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में टिकट बंटवारे को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है. रविवार को दिनभर एनडीए के घटक दलों की अलग-अलग बैठकें होती रहीं. वहीं जदयू सहित सभी दलों के शीर्ष नेता भी मंथन में जुटे रहे. शाम को लोजपा ने जब प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जदयू के साथ वैचारिक मतभेद खुलासा किया तो अचानक गहमागहमी बढ़ गयी. मुख्यमंत्री आवास में जदयू नेता नयी परिस्थितियों पर विचार करने के लिए जुटे. वहां भी देर रात तक बैठकों का सिलसिला जारी रहा.

9:32 PM. 4 Oct 209:32 PM. 4 Oct

लोजपा माइनस बीजेपी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में

पटना : लोजपा अपने 143 सीटों के नाम की घोषणा बीजेपी की ओर से सीटों की घोषणा करने के बाद करेगी. पार्टी सूत्रों के अनुसार लोजपा माइनस बीजेपी सीटों को चुनाव लड़ने के लिए तैयार कर रही है. इसलिए बीजेपी का इंतजार किया जा रहा है. वहीं, लोजपा मणिपुर की तर्ज पर केंद्र में एनडीए का हिस्सा रहेगी. लोजपा और भाजपा मणिपुर में इस फॉर्मूले के तहत चुनाव लड़ चुकी हैं. वर्ष 2017 में मणिपुर विधानसभा चुनाव में एलजेपी ने भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ा था. बाद में लोजपा सरकार में शामिल हो गयी. लोजपा मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह सरकार में शामिल है.

9:32 PM. 4 Oct 209:32 PM. 4 Oct

इस कारण लोजपा ने गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का लिया फैसला

लोजपा के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर व लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का भाजपा के साथ मजबूत गठबंधन है, लेकिन राज्य स्तर पर व विधानसभा चुनाव में गठबंधन में मौजूद जदयू से वैचारिक मतभेदों के कारण बिहार में लोजपा ने गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि कई सीटों पर जदयू के साथ वैचारिक लड़ाई हो सकती है ताकि उन सीटों पर जनता निर्णय कर सके कौन सा प्रत्याशी प्रदेश के हित में बेहतर है.

बिहार चुनाव 2020 : लोजपा का जदयू के साथ कई सीटों पर दोस्ताना मुकाबला संभव, मणिपुर के फॉर्मूले पर बिहार एनडीए अग्रसर

9:32 PM. 4 Oct 209:32 PM. 4 Oct

आने वाले वक्त में तेजस्वी से चिराग का होगा असली मुकाबला

सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि आने वाले समय में चिराग पासवान का असली मुकाबला राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव होगा. युवा होने के साथ-साथ दोनों का राजनीतिक कैरियर लंबा है. अब तेजस्वी यादव राजद के नेता होने के साथ कांग्रेस व वाम दलों के साथ वाले महागबंधन के नेता भी बन चुके हैं. इस लिहाज से देखा जाये तो राजनीतिक पारी में तेजस्वी यादव आगे निकलते दिख रहे हैं. ऐसे में चिराग पासवान को तेजस्वी के सामने खड़ा होने के लिए अपने एनडीए खास कर जदयू के नेतृत्व से बाहर निकलना होगा. तभी उनका दायरा बढ़ सकता है. यहीं कारण है कि 2025 की लड़ाई के लिए चिराग पासवान की ओर से राजनीतिक बिसात बिछाया जा रहा है.

बिहार में एनडीए से बाहर हुई लोजपा, 2025 की लड़ाई लड़ रहे चिराग पासवान!

9:32 PM. 4 Oct 209:32 PM. 4 Oct

लोजपा का बिहार में एनडीए से बाहर आना तय

भाजपा पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगा. लोजपा के इस प्रस्ताव से राज्य में पार्टी का एनडीए से बाहर आना तय माना जा रहा है. बिहार में 28 अक्टूबर से तीन चरणों में होने वाले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शाम को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है.

9:32 PM. 4 Oct 209:32 PM. 4 Oct

पीएम मोदी का हाथ मजबूत करने का काम करेंगी लोजपा

नयी दिल्ली : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने बिहार विधानसभा चुनावों से पहले रविवार को कहा कि वह राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी. लोजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी. बहरहाल, पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में हुई लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में भाजपा के साथ गठबंधन के पक्ष में एक प्रस्ताव पारित किया गया और कहा गया कि उसके विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने का काम करेंगे.

9:32 PM. 4 Oct 209:32 PM. 4 Oct

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चिराग पासवान ने लिया ये बड़ा फैसला

नयी दिल्ली : लोजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन का प्रस्ताव रखा. पार्टी सूत्रों ने बताया, लोजपा ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग के तहत चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.

9:32 PM. 4 Oct 209:32 PM. 4 Oct

दिल्ली में चिराग के नेतृत्व में लोजपा संसदीय दल की बैठक शुरू

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए में सीट बंटवारे पर सहमति बनने की खबरों के बीच दिल्ली में चिराग पासवान के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के केंद्रीय संसदीय दल की बैठक शुरू हो गयी है. चिराग पासवान के नेतृत्व में जारी इस बैठक को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गयी है. अब सबकी निगाहें चिराग पासवान के अगले कदम पर जा टिकी है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : सार्वजनिक रैलियों के लिए पटना के 47 खुले मैदान और 19 हॉल चिह्नित, जानिए क्या है दिशानिर्देश

9:32 PM. 4 Oct 209:32 PM. 4 Oct

एनडीए में जल्द होगा सीटों का एलान : अशोक चौधरी

पटना : जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अतिपिछड़ा समाज को दरकिनार किया. अशोक चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि महागठबंधन में टिकट वितरण में पैसों का खेल हो रहा है. वहीं अशोक चौधरी ने कहा कि एनडीए में जल्द सीटों का एलान होगा.

बिहार चुनाव : पालीगंज सीट माले को दिये जाने का विरोध, आरजेडी कार्यकर्ताओं का राबड़ी आवास के बाहर हंगामा, तेजप्रताप के खिलाफ नारेबाजी

2:50 PM. 4 Oct 202:50 PM. 4 Oct

जीतन राम मांझी ने सात सीटों पर तय किये उम्मीदवार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 7 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार देने जा रही है. पार्टी की संसदीय बोर्ड की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीतन राम मांझी जिन 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारने जा रहे हैं. उनमें इमामगंज, मखदुमपुर, टेकारी, बाराचट्टी, कस्बा, सिकंदरा और कुटुंबा विधानसभा की सीटें शामिल हैं. मांझी इमामगंज से चुनाव मैदान में उतरेंगे. हालांकि यह साफ नहीं है कि एनडीए में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को कितनी सीटें मिलेंगी.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने की तैयारी में कई युवा, इन नेताओं के बेटे-बेटियां लड़ सकते हैं बिहार चुनाव

2:30 PM. 4 Oct 202:30 PM. 4 Oct

राजद आज प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी

महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा के साथ ही राजद आज प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी. बताया जा रहा है कि राजद तकरीबन 70-80, सीटों के लिए प्रत्याशी की लिस्ट जारी किया जा सकता है. वहीं राघोपुर से तेजस्वी और हसनपुर से तेजप्रताप यादव चुनाव लड़ सकते हैं. राजद सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन में सीटों का नाम फाइनल हो गया है. पार्टी आज पहली सूची जारी करेगी. इस सूची में पहले चरण के 71 सहित बड़े नामों और क्षेत्र की भी घोषणा की जा सकती है. वहीं कांग्रेस भी पहली सूची जारी कर सकती है.

2:30 PM. 4 Oct 202:30 PM. 4 Oct

पुष्पम प्रिया चौधरी आज करेंगी उम्मीदवारों का ऐलान

पुष्पम प्रिया चौधरी की पार्टी प्लुरल्स कितनी सीटों पर चुनाव ताल ठोकेगी आज यह साफ हो जाएगा. पुष्पम प्रिया ने आज ट्वीट कर कहा है कि आज शाम बिहार चुनाव प्रथम चरण के सभी प्लुरल्स उम्मीदवारों की सूची जारी होगी.

12:50 PM. 4 Oct 2012:50 PM. 4 Oct

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक (BJP central Election committee meeting) आज होगी. बैठक में दिल्ली के भाजपा मुख्‍यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) , भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह (Amit Shah), सीईसी के सभी सदस्‍य और राज्‍यों के मंत्री मौजूद रहेंगे. बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव और मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची पर चर्चा करेंगे. इसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति इनके नाम तय करेगी.

12:50 PM. 4 Oct 2012:50 PM. 4 Oct

लोजपा संसदीय दल की बैठक आज

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) की अध्यक्षता में आज संसदीय दल की अहम बैठक होनी है. यह बैठक कल होनी थी लेकिन रामविलास पासवान की तबीयत बिगड़ जाने की वजह से टाल दी गई थी. आज की बैठक में लोजपा एनडीए (LJP NDA) में मिली सीट की पेशकश को स्वीकार कर बने रहने या गठबंधन से बाहर निकलने की संभावना पर अपनी मुहर लगाएगी.

12:50 PM. 4 Oct 2012:50 PM. 4 Oct

भाजपा में शामिल होंगी श्रेयसी सिंह

दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह आज बीजेपी की सदस्यता लेंगी. माना जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.

12:50 PM. 4 Oct 2012:50 PM. 4 Oct

NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर लगी मुहर

सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (NDA) में सीट बंटवारा फाइनल हो गया है. जदयू (JDU) इस बार 122 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि बीजेपी (BJP) के खाते में 121 सीट गई है. हालांकि बीजेपी अपने कोटे से लोजपा (LJP) और जदयू हम को सीट देगी. बता दें कि दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नड्डा (Bjp president JP nadda) के आवास पर नेताओं की बैठक जारी है. जल्द ही औपचारिक ऐलान हो सकता है.

Bihar Chunav 2020 : NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय ! जदयू 122, बीजेपी 95 और लोजपा 25 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

10:22 AM. 4 Oct 2010:22 AM. 4 Oct

जेपी नड्डा के आवास पर बिहार भाजपा के बड़े नेताओं की बैठक

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों के बंटवारे पर आज अंतिम फैसला लिया जा सकता है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर एख बैठक की जा रही है. इसमें बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नित्यानंद राय भी शामिल हो रहे हैं.

10:22 AM. 4 Oct 2010:22 AM. 4 Oct

डबल संकट में लोजपा

बिहार विधान सभा चुनाव में लोजपा की संकट बढ़ती जा रही है. एक तरफ एनडीए में सीटों के तालमेल नही बैठ पा रहा तो वहीं दूसरी तरफ केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत भी ठीक नहीं है. रविवार रात को ही उनके दिल का ऑपरेशन किया गया. चिराग ने ये जानकारी दी है.

9:12 AM. 4 Oct 209:12 AM. 4 Oct

जेडीयू-बीजेपी में 50-50 फॉर्मूला तय!

बताया जा रहा है कि जदयू और भाजपा के बीच सैद्धांतिक रूप से सीट बंटवारे पर फैसला हो गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि 243 में से 122 सीटों पर जेडीयू जबकि भाजपा 121 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी. जेडीयू अपने कोटे से जीतन राम मांझी की आवाम मोर्चा को सीटें देगी वहीं एनडीए में अगर लोजपा रहने का फैसला करती है तो भाजपा अपने कोटे से सीटें उन्हें देंगी.

9:12 AM. 4 Oct 209:12 AM. 4 Oct

हम उम्मीदवारों का ऐलान आज

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) की रविवार को होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक को लेकर संशय है. एनडीए में सीटों का बंटवारा नहीं होने के कारण यह बैठक टलती नजर आ रही है़. हालांकि, बोर्ड की बैठक से पहले अपनी दावेदारी करने वाले पार्टी प्रमुख जीतनराम मांझी के आवास पर गणेश परिक्रमा लगाते रहे.

9:12 AM. 4 Oct 209:12 AM. 4 Oct

महागठबंधन: सीट बंटवारे का किया ऐलान

विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को सीट शेयरिंग का मामला एक कदम और आगे बढ़ा. महागठबंधन ने सार्वजनिक रूप से अपने साथी दलों के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है. महागठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी होगी. उसके खाते में 144 सीटें आयी हैं. कांग्रेस को 70, भाकपा माले को 19, सीपीआइ को छह और माकपा को चार सीटें दी गयीं.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: किन मांगों को लेकर फंसा है एनडीए का चिराग के साथ पेंच, जानें लोजपा क्यों नहीं खोल रही अपने पत्ते…

वीआइपी को राजद के खाते से ही सीटें दिये जाने की घोषणा की गयी. लेकिन, वीआइपी इससे संतुष्ट नहीं दिखा. प्रेस कान्फ्रेंस में ही वीआइपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है.

9:12 AM. 4 Oct 209:12 AM. 4 Oct

बिहार चुनाव

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को मतदान होंगे. देश में कोरोनोवायरस संकट में हो रहा सबसे बड़ा चुनाव कई बदलावों के साथ होगा. पहले चरण का नामांकन शुरू हो गया है जिसकी की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है. 28 अक्टूबर को पहले चरण में मतदान होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथी बार चुनाव में जीत की उम्मीद कर रहे हैं. वहीं जेल में बंद लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल तेजस्वी यादव के नेतृत्व चुनाव लड़ रही है, जिसमें कांग्रेस उनके साथ है. ये नीतीश के सामने बड़ी चुनौती पेश करने की कोशिश में लगे हुए हैं. बिहार में बाढ़ के अलावा कोरोनो और प्रवासी संकट से निपटने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन को निशाना बना रहा विपक्ष किसानों के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार पर हमलावर है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: महागठबंधन ने तेजस्वी को नेता मान सीट बंटवारे का किया ऐलान, मुकेश सहनी ने कहा- मेरे पीठ में भोंका छूरा…

Posted By: Utpal Kant

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola