ePaper

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : जगदानंद का दावा मांझी राजद में होते तो उन्हें एनडीए से अधिक सीटें मिलती

Updated at : 07 Oct 2020 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : जगदानंद का दावा मांझी राजद में होते तो उन्हें एनडीए से अधिक सीटें मिलती

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टी को एनडीए में जितनी सीटें मिल रही हैं, उससे अधिक सीटें राजद देता.

विज्ञापन

पटना. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टी को एनडीए में जितनी सीटें मिल रही हैं, उससे अधिक सीटें राजद देता.

वहां केवल सात सीटों पर उन्हें संतुष्ट होना पड़ रहा है. राजद संसदीय बोर्ड की मीटिंग के बाद एक अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि मांझी ने कभी भी समन्वय समिति की मांग नहीं की.

उन्होंने चुटकी ली कि जहां उन्हें अपमानित किया गया था, वहां वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जबकि हमने उन्हें सम्मान दिया.

जगदानंद सिंह ने घोषणा की कि राजद के नेतृत्व में बना महागठबंधन में पहले चरण की 41 सीटों पर आरजेडी, 9 सीटों पर वाम दल व 21 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगा.

राजद अपने सभी सहयोगी दलों के साथ पूरी ताकत लगायेगा. हमारे महागठबंधन के सभी घटक दलों में किसी तरह की कोई मत भिन्नता नहीं है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन