ePaper

Bihar Chunav 2020 : 'ओवैसी-कुशवाहा की सरकार में होंगे चार डिप्टी सीएम'- वोटिंग से पहले उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा ऐलान

Updated at : 26 Oct 2020 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020 : 'ओवैसी-कुशवाहा की सरकार में होंगे चार डिप्टी सीएम'- वोटिंग से पहले उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा ऐलान

Bihar vidhan sabha chunav 2020 Latest news : बिहार के चुनावी घमासान के बीच ओवैसी-कुशवाहा और बसपा की गठबंधन पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है. ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलांयस ने घोषणा करते हुए कहा है कि अगर बिहार में हमारी सरकार बनती है, तो सबको बराबर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. इसको लेकर चार डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2020 : बिहार के चुनावी घमासान के बीच ओवैसी-कुशवाहा और बसपा की गठबंधन पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है. ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलांयस ने घोषणा करते हुए कहा है कि अगर बिहार में हमारी सरकार बनती है, तो सबको बराबर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. इसको लेकर चार डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे.

ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलांयस के सीएम उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में सरकार बनने पर चार डिप्टी सीएम बनाएंगे. ये सभी डिप्टी सीएम अलग अलग जाति का प्रतिनिधित्व करेंगे. ये बातें उपेंद्र कुशवाहा ने प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कहा है.

उपेंद्र कुशवाहा ने गया के टिकारी में बसपा प्रत्याशी शिव बच्चन यादव के पक्ष में आयोजित जनसभा में कहा, ‘सत्ता में सबको हिस्सेदारी देंगे, चार उप-मुख्यमंत्री बनायेंगे ! दलित, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक और अगड़ी जाति से एक-एक. इनमें कोई एक महिला अनिवार्य रूप से होगी.’

प्रचार का आखिरी दिन

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. सभी पार्टियों ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. ऐसे में आज कई बड़ी रैलियां होंगी. बिहार में 28 अक्टूबर यानी बुधवार को पहले चरण का चुनाव होना है.

Also Read: Bihar Chunav 2020: तेजस्वी को CM कैंडिडेट बनाने पर JDU का तंज, तेजप्रताप को क्यों भूल गए?

Posted By : Avinish Kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन