Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : पहले जातिगत उन्माद था, नीतीश अब सुधार रहे पीढ़ी : अशोक चौधरी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Oct 2020 9:23 AM
ashok
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बुधवार को हुई चुनावी सभाओं की शुरुआत में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ अशोक चौधरी ने की.
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बुधवार को हुई चुनावी सभाओं की शुरुआत में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ अशोक चौधरी ने कहा कि जो नेता बड़ा होता है, दूरदर्शी होता है.
योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान करता है और उन्हें जमीन पर उतारने का काम करता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसी प्रकार से बिहार में काम किया है. यह नयी पीढ़ी को बताना जरूरी है कि पहले क्या स्थिति थी बिहार की?
जातिगत उन्माद था. बिहार लहूलुहान था. नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास किया. नीतीश कुमार आने वाली पीढ़ी को सुधारने का काम कर रहे हैं.
इधर, मोकामा में सांसद ललन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने हर घर में बिजली पहुंचाने काम किया हर विभाग को दुरुस्त कर सड़कों का निर्माण कराया. हर घर शुद्ध पीने का पानी पहुंचाया.
2005 से पहले रावण राज था अब पिछले 15 सालों से रामराज है. नीतीश कुमार 2005 में जब आये थे तो उन्होंने कहा था कि पूरे बिहार में एक हफ्ते में कानून व्यवस्था सजग करेंगे.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










