ePaper

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : कृषि मंत्री प्रेम कुमार और विस के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी में ज्यादा धनवान कौन? जान लीजिए..

Updated at : 14 Oct 2020 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 :  कृषि मंत्री प्रेम कुमार और  विस के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी में ज्यादा धनवान कौन? जान लीजिए..

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने से पहले आयोग को अपने विषय में सारी जानकारी एफिडेविट के रूप में दी है.

विज्ञापन

गया : विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण में 28 अक्तूबर को गया में मतदान होना है. प्रत्याशियों के नामांकन व स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं. प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने से पहले आयोग को अपने विषय में सारी जानकारी एफिडेविट के रूप में दी है. प्रभात खबर गया जिले के प्रत्याशियों की संपत्ति की जानकारी आपको उपलब्ध करायेगा. नेताओं की संपत्ति की जानकारी की पहली कड़ी में जानिए कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार व विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के बारे में…

डाॅ प्रेम कुमार : 1,05,18,417 रुपये के हैं मालिक

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने चुनाव के लिए जो एफिडेविट दाखिल किया है. उसके मुताबिक उनके पास चल-अचल संपत्ति की वैल्यू लगभग 1,05,18,417 रुपये हैं. उनके पास चल संपत्ति के रूप में लगभग 30,21,101 रुपये व अचल संपत्ति के रूप में 74,97,316 रुपये हैं. इन हैंड कैश के रूप में 51 हजार रुपये हैं. चार बैंकों में उनके खाते हैं.

एसबीआइ में 3,66,956 रुपये, एसबीआइ की दूसरी शाखा में 18915 रुपये, सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया में दो हजार रुपये व बैंक आॅफ इंडिया में 11 हजार रुपये जमा हैं. डाॅ कुमार ने एलआइसी और एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस में 10,74,183 रुपये का बीमा करा रखा है. उनके पास एक टाटा सफारी गाड़ी है, जिसका वर्तमान मूल्य 11,36,373 रुपये है.

जेवरात के रूप में उनके पास 24 ग्राम सोना है जिसका बाजार मूल्य 1,24,000 रुपये व एक किलो चांदी जिसका बाजार मूल्य 60 हजार रुपये है. डाॅ प्रेम कुमार के पास तीन लाइसेंसी हथियार भी हैं. उनके पास लगभग 74,97,316 रुपये की अचल संपत्ति है. डाॅ कुमार को लगभग 9,76,373 रुपये विभिन्न माध्यमों से चुकाने हैं. इनमें एसबीआइ से होम लोन के तौर 1,40,000 रुपये हैं.

उदय नारायण चौधरी: 1,46,78,778 रुपये के हैं मालिक

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के एफिडेविट के मुताबिक चल-अचल संपत्ति को मिला कर वे लगभग 1,46,78,778 रुपये के मालिक हैं. उनके पास 60,78,778 की चल संपत्ति है तो 86,00,000 रुपये की अचल संपत्ति है. इन हैंड कैश के तौर पर उनके पास 1,51,000 रुपये हैं.

एसबीआइ की दो शखाओं में उनके खाते हैं. जिनमें क्रमश: 47,54,015 व 2,19,763 रुपये जमा हैं. श्री चौधरी के पास लगभग 200 ग्राम सोना है जिसका बाजार मूल्य 8,00,000 रुपये है. उनके पास किसी प्रकार का बीमा नहीं है और न ही वाहन. उन्होंने दो हथियारों का लाइंसेस ले रखा है. इसके अलावा उनके पास अतिरिक्त 2,55,000 रुपये हैं.

अचल संपत्ति में श्री चौधरी के पास दार्जिलिंग में विरासत के तौर पर मिली कृषि भूमि है, जिसका अभी बंटवारा नहीं हुआ है. इसके अलावा इनके पटना में दो व रांची में एक आवास है. इनमें एक आवास विरासत के तौर पर इन्हें मिला है. उन पर किसी प्रकार को कोई लोन नहीं है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन