Bihar Election 2020: पूर्णिया में CISF जवानों पर मतदाता ने किया हमला, हवाई फायरिंग के बाद स्थिति नियंत्रण में
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Nov 2020 2:28 PM
बिहार चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) के आखिरी चरण (Third Phase Election) का मतदान जारी है. चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों के अलावा जिला पुलिस बल की तैनाती की गयी है. यहां उड़नदस्ता दल को भी तैनात किया गया है. साथ ही जिले से सटी सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है. लेकिन सुबह से जारी मतदान में पूर्णिया (Purnia) में अचानक मतदाता और CISF जवानों के बीच भिडंत हो गई जिसमें पुलिस को हवाई फायर करना पड़ा.

दरअसल, पूर्णिया जिला के धमदाहा विधानसभा(dhamdaha vidhan sabha) के मरंगा थाना अंतर्गत सतकोदरिया पंचायत के अलीनगर बूथ संख्या 282 पर भारी तादात में मतदाता वोट डालने पहुंचे. कोरोना संक्रमण( coronavirus) को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात जवानों ने मतदाताओं को लाइन में लगने की सलाह दी. अचानक मतदाताओं ने कतार तोड़ना शुरू कर दिया. जिसे लेकर जवानों ने समझाया. लेकिन एक मतदाता और जवानों के बीच इसे लेकर विवाद बढ़ना शुरू हो गया और मतदाता ने जवानों पर हमला बोल दिया.
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की. शुरू में हवाई फायरिंग को लेकर कोई स्प्ष्ट बयान सामने नहीं आया था. लेकिन बाद में इसकी पुष्टि चुनाव आयोग ने कर दी है. जिसके बाद फिर से मतदान कार्य चालू कर दिया गया.
बता दें कि हवाई फायरिंग की अधिकारिक पुष्टि कर दी गई है. Prabhatkhabar.com लगातार इस खबर से जुड़े अपडेट्स को आपके साथ साझा करता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए