Bihar Updates : बिहार में सरकार गठन की कवायद तेज, RJD ने जनादेश के बहाने NDA पर कसा तंज

Updated:
विज्ञापन

Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बिहार चुनाव के रिजल्ट के बाद सरकार गठन की कोशिश तेज हो चुकी है. आज एनडीए की बैठक हुई. बैठक में सरकार गठन को लेकर विचार के साथ ही कैबिनेट भंग करने की सिफारिश की गई. बैठक में एनडीए (बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी) के बड़े नेता शामिल हुए. नीतीश कुमार के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करके इस्तीफा सौंप दिया है. प्रभात खबर पर पढ़िए बिहार की राजनीति से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट.

विज्ञापन

जनादेश पर शासनादेश भारी- राजद नेता

राजद नेता मनोज कुमार झा ने एनडीए पर तंज करते हुए जनादेश पर शासनादेश भारी होने की बात कही.

पार्टी नेताओं से नीतीश कुमार की मुलाकात

पार्टी कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. बताया जाता है सीएम नीतीश कुमार हारे हुए प्रत्याशियों से भी फीडबैक ले रहे हैं.

दलाई लामा को सीएम नीतीश का आभार

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत पर तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने बधाई दी थी. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने दलाई लामा का आभार प्रकट किया है.

कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की की जांच

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मामले की जांच करने की बात कही है. वहीं, बैठक से अबिदुर्रहमान और मनोहर प्रसाद की गैरमौजूदगी पर कहा आबिदुर्रहमान की तबीयत ठीक नहीं है. मनोहर प्रसाद शनिवार को मुलाकात करेंगे.

राज्यपाल ने कैबिनेट किया भंग

नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद राज्यपाल ने कैबिनेट को भंग कर दिया है. नई कैबिनेट के गठन तक नीतीश कुमार कार्यवाहक सीएम के पद पर बने रहेंगे.

15 नवंबर की बैठक में अहम चर्चा 

राज्यपाल को सीएम नीतीश कुमार ने इस्तीफा सौंप दिया है. 15 नवंबर की बैठक में अहम फैसले होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola