Bihar Election News: बिहार में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी पर बड़े हमले की साजिश, अलर्ट जारी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Oct 2020 4:00 PM
Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव के इस माहौल में गड़बड़ी फैलाने की साजिश रची जा रही है. साजिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में हमला करने की है. खुफिया एजेंसियों के द्वारा हुए इस खुलासे के बाद बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. पीएम मोदी की हर रैली में संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है.
Bihar Election News Update: बिहार विधानसभा चुनाव के इस माहौल में गड़बड़ी फैलाने की साजिश रची जा रही है. साजिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में हमला करने की है. खुफिया एजेंसियों के द्वारा हुए इस खुलासे के बाद बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. पीएम मोदी की हर रैली में संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है. Bihar Election 2020 Latest News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.
सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान होने वाली रैलियों में खालिस्तानी आतंकी पीएम मोदी को निशाना बना सकते हैं. एजेंसियों के मुताबिक ये आतंकी पीएम मोदी की बिहार में रैली के दौरान हमला करने की साजिश रच रहे हैं.
खालिस्तान समर्थक आतंकी संस्था ने एक पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में ‘प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कार्रवाई करने वाले को मिलेगा ईनाम’ लिखा हुआ है. जुता फेंकने वालों को 25 हजार डॉलर देने की बात लिखी है. पीएम के बिहार दौरे के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों द्वारा हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
बताया जा रहा है कि अब आज और पीएम मोदी की आगामी बिहार रैलियों में सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद किया जाएगा. गौरतलब है कि 27 अक्टूबर साल 2013 को पटना के गांधी मैदान में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी की रैली में कई बम धमाके हुए थे. इसमें कई लोग हताहत भी हुए थे.
Posted By: Utpal Kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










