ePaper

Bihar Election News: आरा में RJD MLA सरोज यादव पर हमला, औरंगाबाद में नक्‍सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

Updated at : 28 Oct 2020 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election News: आरा में RJD MLA सरोज यादव पर हमला, औरंगाबाद में  नक्‍सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

Bihar Election 2020 News: चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ बिहार में लोकतंत्र के महापर्व का आगाज हो चुका है. पहले चरण के तहत 16 जिलों के 71 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. इसी बीच खबर आयी है कि आरा के बड़हड़ा विधायक के काफिले पर हमला हुआ है. वहीं औरंगाबाद में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सीआरपीएफ ने नाकाम कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar Election News Update: चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ बिहार में लोकतंत्र के महापर्व का आगाज हो चुका है. पहले चरण के तहत 16 जिलों के 71 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. इसी बीच खबर आयी है कि आरा के बड़हड़ा विधायक के काफिले पर हमला हुआ है. वहीं औरंगाबाद में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सीआरपीएफ ने नाकाम कर दिया है. बिहार चुनाव 2020 से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के छीनेगांव मतदान केंद्र पर गए आरजेडी के निवर्तमान विधायक एवं महागठबंधन उम्मीदवार सरोज यादव को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर विधायक को खदेड़ दिया. इस दौरान भीड़ के पथराव में विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी.

Also Read: Bihar Election First Phase Voting LIVE Updates: NDA या महागठबंधन…कौन मारेगा बाजी? पहले चरण में 71 सीटों पर वोटिंग जारी, पढ़ें-लेटेस्ट अपडेट

पथराव को देखते हुए विधायक वहां से चले गए. ग्राामीणों के आक्रोश का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. वहीं भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बखोरापुर में दो उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दखल देकर मामले को शांत कराया.

इधर, नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र औरंगाबाद में के ढि़बरा थाना क्षेत्र में दो जगह नक्‍सलियों के प्‍लांट किए दो आइईडी बम बरामद किए गए. ये बम एक पुल के नीचे लगाए गए थे. मतदान के ठीक पहले सुरक्षा बलों ने उन्‍हें बरामद कर डिफ्यूज कर दिया.

Also Read: Bihar Assembly Election Phase 1 Voting: पटना जिले के कई बूथों पर ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, मनाने में जुटे अधिकारी

Posted by: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन