Bihar Election 2020: भागलपुर भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष वापस लेंगी नामांकन, निर्दलीय लड़ रही थीं चुनाव

Bihar Election 2020: भागलपुर से भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष लीना सिन्हा ने आज निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जो नामांकन किया था, उसे अब वापस लेने जा रही है.
Bihar Election News 2020: भागलपुर से भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष लीना सिन्हा ने आज निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जो नामांकन किया था, उसे अब वापस लेने जा रही है. पार्टी के आश्वासन के बाद लीना सिन्हा कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से अपना नाम वापस लेने का फैसला लिया है. बता दें कि बिहार चुनाव के पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन कहलगांव विधानसभा सीट से भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष लीना सिन्हा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामंकन किया था.
भागलपुर जिलान्तर्गत कहलगांव विधानसभा सीट के लिए पहले चरण में 28 अक्टूबर को मतदान होना है. एनडीए में यह सीट भाजपा के खाते में गई है. काफी इंतजार के बाद भाजपा ने मंगलवार देर शाम इस सीट से पवन यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया. जिन्होंने बुधवार को अपना नामांकन कर लिया है. बिहार इलेक्शन 2020 लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
बता दें कि लीना सिन्हा वर्तमान में कहलगांव पूर्वी क्षेत्र से जिला परिषद की सदस्य हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास था कि पार्टी उनके कामों को देखते हुए उन्हें यहां से टिकट देगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसलिए उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनावी मैदान में अपना किस्मत आजमाने का फैसला किया है. बता दें कि लीना सिन्हा वर्तमान में कहलगांव पूर्वी क्षेत्र से जिला परिषद की सदस्य भी हैं. – प्रदीप विद्रोही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




