Bihar Election 2020: दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी पूरी, अर्ध सैनिक बलों ने संभाली कमान, 49 थानों में भेजी गयी 50 क्यूआरटी

Second Phase Election In Bihar, Preparation: दूसरे चरण के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. अर्धसैनिक बलों ने कमान संभाल लिया है. स्थानीय थाने की पुलिस एवं डीएसपी के साथ अर्ध सैनिक बलों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया है. 14 हजार अर्ध सैनिक बलों के अतिरिक्त सात हजार अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगायी गयी है.

दो नवंबर को ही मतदान केंद्रों पर अर्ध सैनिक बल पहुंच जायेंगे. नौ विधानसभा क्षेत्र के चुनाव को देखते हुए 50 क्यूआरटी को तैनात कर दिया गया है.
पत्रकारनगर,दीघा, गांधी मैदान, पीरबहोर सहित 22 थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया. इसके बाद पुलिस नाव से पुलिस नकटा दियारा पहुंची. वहां बने मतदान केन्द्रों का हाल जाना. पलिस की एक टीम मनेर से अथमलगोला तक गंगा नदी में गश्त करेगी. आइजी पटना ने संजय सिंह ने बताया कि नकटा दियारा में अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी गयी है.
2 करोड़ 60 लाख वाहन चेकिंग मिले, जब्त
563 लोगों के लिए भेजा गया सीसीए प्रस्ताव
150 अवैध हथियार और 300 कारतूस बरामद
07 हजार आम्र्स लाइसेंस का हुआ सत्यापन
60 हजार से अधिक लोगों से भरवाया बांड
21 सौ फरार वारंटी का मतदाता सूची से कटेगा नाम
95 हजार लीटर शराब अब तक हो चुके बरामद
Posted By : Sumit Kumar Verma
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए