Bihar Election 2020 : पटना जिले के पांच सीटों पर उम्मीदवारों की हुई स्क्रूटनी, 94 में 11 के नामांकन रद्द, मतदान 28 को

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Oct 2020 6:04 AM

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date 2020 : सबसे अधिक मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र से छह उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया है.

विज्ञापन

पटना : पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन करने उम्मीदवारों के दस्तावेज की शुक्रवार को स्क्रूटनी की गयी. इसमें पांचों विधानसभा के नामांकन करने वाले 94 उम्मीदवारों में से 11 का नामांकन दस्तावेज में गड़बड़ी के कारण रद्द कर दिया गया. सबसे अधिक मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र से छह उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया है.

इसके अलावे मोकामा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के एक, बिक्रम के तीन व पालीगंज के एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया गया है. बाढ़ में 18 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. लेकिन एक का भी नामांकन रद्द नहीं हुआ.

नामांकन रद्द होने वाले की सूची

मोकामा- राकेश कुमार

मसौढ़ी- अनंत कुमार, दुखन पासवान, परमानंद पासवान, सुशील कुमार, चांद कुमारी

बिक्रम-अजीत कुमार, विनय गिरि, श्याम बाबू यादव

मैदान में कितने शेष बचे

मोकामा से दस उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. अब नौ मैदान में बच गये हैं. मसौढ़ी से 19 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था लेकिन अब 13 उम्मीदवार बचे हैं. बिक्रम में 18 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था और अब 15 शेष हैं.

पालीगंज से 29 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. अब यहां संख्या 28 हो गयी है. हालांकि अंतिम सूची 12 अक्तूबर की शाम जारी होगी. क्योंकि 12 अक्तूबर तक नाम वापसी की अंतिम तिथि है. पहले चरण का चुनाव 28 अक्तूबर को होगा. जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन