Bihar Election 2020: राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को पूर्णिया में उतरने की नहीं मिली इजाजत, जानें कारण
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Oct 2020 7:59 AM
Bihar Election 2020: गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैलने लगी, जिसमें बताया गया कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को को पूर्णिया में उतरने की इजाजत नहीं दी गई है, जहां उनका एक कार्यक्रम है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डीएम का कहना है कि राहुल गांधी का पूर्णिया में ऐसा कोई विशेष कार्यक्रम नहीं था और उन्हें वहां से हेलीकॉप्टर लेकर अपनी रैली करने जाना था.
Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में एनडीए (NDA) के दलों ने पूरी ताकत झोंक दी हैं तो वहीं महागठबंधन (Maha Gathbandhan) के सहयोगी दल भी धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को एनडीए के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महागठबंधन के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चुनावी रैली करने वाले हैं. इससे ठीक पहले गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैलने लगी, जिसमें बताया गया कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को पूर्णिया में उतरने की इजाजत नहीं दी गई है, जहां उनका एक कार्यक्रम है.
लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डीएम का कहना है कि राहुल गांधी का पूर्णिया में ऐसा कोई विशेष कार्यक्रम नहीं था और उन्हें वहां से हेलीकॉप्टर लेकर अपनी रैली करने जाना था. लैंडिंग की परमिशन इसलिए नहीं मिली है क्योंकि एयरपोर्ट पर कुछ काम चल रहा है. इस खबर की पुष्टि कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने इंडिया टीवी से बात करते हुए की है.
BJP-JDU are SCARED of Rahul Gandhi! https://t.co/xqwdzgjuh3
— Gaurav Pandhi (@GauravPandhi) October 22, 2020
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने बताया कि राहुल गांधी की पूर्णिया में कोई रैली नहीं थी. यहां सिर्फ ट्रांजिट प्रोग्राम था, जिसमें उन्हें यहां फ्लाइट से आना था और हेलीकॉप्टर से रैली के लिए जाना था. एयरपोर्ट पर रनवे का काम चल रहा है, इसीलिए इसे डायवर्ट कर दिया गया है. जो पूर्णिया में 5 मिनट का स्टॉपेज था वो अब दूसरे एयरपोर्ट पर हो रहा है. जहां उनकी रैली होनी थी वो अब भी हो रही है.
बता दें कि राहुल गांधी सुबह 11:30 बजे गया एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से पहुंचेंगे. वहां से चॉपर से हिसुआ जायेंगे. करीब 12 बजे हिसुआ में सभा करेंगे. वहां से कहलगांव जायेंगे. राहुल गांधी हिसुआ में कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सिंह का प्रचार करेंगे. दूसरी सभा में मुकेश सिंह का प्रचार करेंगे. कहलगांव से वापस गया और फिर दिल्ली लौट जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










