ePaper

Bihar Election 2020: सियासी समर के बीच बोलीं पुष्पम प्रिया- इश्क में जीना, इश्क में मरना... ‘प्यार किया तो डरना क्या?’...

Updated at : 21 Oct 2020 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020:  सियासी समर के बीच बोलीं पुष्पम प्रिया- इश्क में जीना, इश्क में मरना... ‘प्यार किया तो डरना क्या?’...

Bihar Election 2020: Pushpam Priya Choudhary Latest News, Plurals Party: बिहार चुनाव (Bihar Chunav) में ‘इश्क, मोहब्बत और प्यार’ की एंट्री हो गई है. ‘प्यार किया तो डरना क्या’ की तर्ज पर डायलॉग बन रहे हैं. चुनावी शोरगुल की बीच प्रचार में जुटे नेता ‘इश्क’ की बातें कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही हाल प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Choudhary) का है. इस बार पुष्पम प्रिया चौधरी ने ऐसा ट्वीट कर डाला है कि सोशल मीडिया पर हंगामा मचना तय है.

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव में इश्क, मोहब्बत और प्यार की एंट्री हो गई है. प्यार किया तो डरना क्या की तर्ज पर डायलॉग बन रहे हैं. चुनावी शोरगुल के बीच प्रचार में जुटे नेता इश्क की बातें कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही हाल प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी का है. इस बार पुष्पम प्रिया चौधरी ने ऐसा ट्वीट कर डाला है कि सोशल मीडिया पर हंगामा मचना तय है. अपने ट्वीट में पुष्पम प्रिया चौधरी इश्क की बातें करती दिखी हैं. वो प्यार किया तो डरना क्या का जिक्र भी करती हैं.

बिहार के लिए जीना और मरना है

प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी चुनाव प्रचार में जुटी हैं. इस बीच वो सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपनी बातों को रखती रहती हैं. बुधवार को पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा इश्क में जीना, इश्क में मरना और हमें अब करना क्या, जब प्यार किया तो डरना क्या. बाहर छुप-छुप कर आहें भरने और घुट-घुट कर मरने से बेहतर है अपने वतन बिहार के लिए जीना और मरना. पुष्पम प्रिया चौधरी के ट्वीट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई कुछ और.


बिहार में बदलाव लाने का भी दावा

लंदन रिटर्न पुष्पम प्रिया चौधरी की बात करें तो वो बांकीपुर और बिस्फी से चुनाव लड़ रही हैं. वो खुद को पार्टी की सीएम कैंडिडेट घोषित कर चुकी हैं. बिहार चुनाव के लिए प्लूरल्स पार्टी ने अपना घोषणापत्र भी जारी किया है. प्लूरल्स पार्टी के घोषणापत्र में बिहार: टोटल ट्रांसफॉर्मेशनऔर बिहार: सबका शासन है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी को बड़ी संख्या में यूजर्स फॉलो करते हैं. इस बार पुष्पम प्रिया चौधरी के इश्क, मोहब्बत, प्यार वाले ट्वीट पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन